#LockdownChallenge: इंटरनेट पर ट्रेंडिंग हैं ये आठ चैलेंज, आपने कितने किए?
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
हैंड जैश्चर चैलेंज
डाल्गोना कॉफी चैलेंज
डाल्गोना कॉफी शब्द "हनीकॉम्ब" शब्द से लिया गया था। डाल शब्द का अर्थ कोरियाई भाषा में मीठा होता है। इस कॉफी में सबसे नीचे बर्फीला दूध होता है और ऊपर अच्छे से फेटी गई कॉफी की मोटी परत। अब कॉफी का यह प्रकार इंटरनेट सनसनी में बदल चुका है। ऐसा लगता है कि हर कोई इसे आजमा रहा है। भारतीय सेलिब्रिटिज की बात करें तो बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी इस चैलेंज को स्वीकारते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। जहां उन्होंने पत्नी रुक्मिनी की थकान मिटाने के लिए अपने हाथों से बनी डाल्गोना कॉफी बनाई थी।
टॉयलेट पेपर चैलेंज
कोरोना वायरस के चलते सारे छोटी-बड़ी खेल प्रतियोगिताएं भी रद्द हो गईं। कुछ को टाल दिया गया। सारे खिलाड़ी घरों में कैद हैं, ऐसे में बोरियत से बचने और खुद को फिट रखने के लिए इन एथलीट्स ने टॉयलेट पेपर रोल के साथ खेलना शुरू कर दिया है। फुटबॉलर्स से शुरू हुआ यह चैलेंज क्रिकेटर्स तक भी पहुंचा। इस चैलेंज में टॉयलेट पेपर रोल को फुटबॉल की तरह इस्तेमाल करते हुए बिना जमीन पर गिराए 10 बार अपने पैरों से हवा में उछालना होता है।
The one we've all been waiting for 😍
— Goal (@goal) March 19, 2020
Lionel Messi takes on the #StayAtHomeChallenge 🧻
Effortless 😎
🎥 Instagram: leomessi pic.twitter.com/9Me24OILuF
साड़ी चैलेंज
महिलाओं के बीच इस दौरान एक नया चैलेंज सोशल साइट्स पर ट्रेंड कर रहा है। महिलाएं एथनिक वियर और साड़ी वाली अपनी फोटोज सोशल साइट्स पर अपलोड कर रही हैं साथ ही अपनी फ्रेंड लिस्ट की दूसरी महिलाओं और सहेलियों को भी चैलेंज दे रही हैं कि वह अपनी साड़ी वाली सिंगल फोटो अपलोड करें। शुरूआत में कुछ सेलिब्रेटीज द्वारा इस चैलेंज को स्वीकार करने के बाद अब यह ट्रेंड सभी जगहों पर दिखने लगा है। सोशल साइट्स पर महिलाओं की साड़ी पहनी हुई तस्वीरों की भरमार हो गई है। इसमें अब लड़कियां भी पीछे नहीं हट रही हैं उनकी साड़ी की पिक्चर्स नहीं है तो उन्होंने एथनिक वियर चैलेंज शुरू कर दिया है और अपने एथनिक ड्रेसेज की पिक्चर पोस्ट कर रही हैं और स्टेटस पर लगा रहीं हैं।
फिटनेस चैलेंज
लॉकडाउन के दौरान फिट और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, शायद इसलिए फिटनेस चैलेंज भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। अपने रूटीन में बदलाव लाकर थोड़ा समय अपने शरीर पर भी दिया जा सकता है। रोजाना जिम जाने वाले न सिर्फ व्यायाम करते हुए वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं बल्कि चैलेंज देकर दूसरों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।
Challenge yr fear and do more! Participate in #iQOOChallenge. Share yr video with #GetYourQuestOn, tag @IqooInd & me
— Vidya M Malavade (@vidyaMmalavade) March 8, 2020
Tks @shibanidandekar
I now nominate @LaurenGottlieb
@Chitrashirawat @deannepanday @mandybedi 2beat my record #iQuestOnAndOn #MonsterInside #iQOO3 #iQOO pic.twitter.com/MoiFV6l9PI
हैंडवॉश चैलेंज
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में साफ-सफाई ही सबसे बड़ा औजार है। शायद यही कारण है कि लोगों को बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल की अपील की जा रही है।
Thank you @bishnoikuldeep for nominating me to do the #HandWashChallenge. I further nominate everyone watching this video. Please remember: wash your hands and stay indoors until this coronavirus pandemic passes. Social distancing is a must if you need to go outside. Blessings🙏🏼 pic.twitter.com/QZvYiDOC3e
— Adelle Nazarian (@AdelleNaz) March 27, 2020
कला तलाशता जीवन
Madonna and child.https://t.co/ZbnVeToUPE pic.twitter.com/7Vkl91CF6D
— Getty (@GettyMuseum) March 25, 2020