फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Daily investigation of corona samples is decreasing, so new patients decrease across the country

रोजाना कम हो रही कोरोना सैंपल की जांच, इसलिए देशभर में घटे नए मरीज 

Wed, 18 Nov 2020 06:42 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Daily investigation of corona samples is decreasing, so new patients decrease across the country
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन कम हो रही है। चार महीने में पहली बार लगातार दो दिन 30-30 हजार संक्रमित मरीज मिले हैं लेकिन इसके पीछे वजह जांच में आई कमी है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में छह लाख जांच हुई कम
रोज होने वाली जांच की स्थिति देखें तो पिछले तीन दिन में 6 लाख सैंपल की जांच कम हुई है। इतना ही नहीं पिछले 7 दिन की औसतन जांच देखें तो यह करीब आठ लाख के आसपास है जो दो माह में सबसे कम है। त्यौहार से पहले तक सप्ताह में रोज औसतन 11 लाख से अधिक सैंपल की जांच हो रही थी। जबकि 3 दिन में रोज 8 लाख सैंपल की जांच हुई है। कम जांच की वजह से नए संक्रमित मरीज भी कम सामने आए हैं।
विज्ञापन


संक्रमण दर पर गौर करें तो लगभग एक जैसे ही आंकड़े दिखाई दे रहे हैं। आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर रिजोएम जॉन ने बताया कि भारत रोजाना आठ लाख जांच तीन दिन से कर रहा है। अगर सात दिन का औसत आंकड़ा देखें तो दो महीने में सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए अगर दिल्ली को लें तो यहां तीन दिन पहले तक रोज 60 हजार से भी अधिक जांच हो रही थी जिसमें 8 हजार संक्रमित मिल रहे थे। अभी जांच का आंकड़ा 29 से 30 हजार है। इसकी वजह से मरीजों की संख्या भी 50 प्रतिशत से कम है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 29,000 जांच में 3700 संक्रमित मिले हैं इससे जाहिर है कि जांच कम होने से मरीजों की संख्या भी कम दिख रही है।




जांच कम लेकिन कोरोना की वृद्धि ज्यादा
कुछ राज्य में भले ही जांच का आंकड़ा कम हुआ है लेकिन कोरोना की वृद्धि दर पर असर नहीं दिख रहा है। हिमाचल और दिल्ली में सबसे ज्यादा बढ़े हैं। वृद्धि दर क्रम से दो वह 1.4 फीसदी है। मिजोरम में 1.3, हरियाणा में 1.2 और लद्दाख व केरल में 1.1-1.1 प्रतिशत बढ़ोतरी रोजाना हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed