फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus crisis: Center opens treasury, states get 14 thousand crores GST compensation

कोरोना संकट: केंद्र ने खोला खजाना, राज्यों को मिला 14 हजार करोड़ का मुआवजा

Thu, 09 Apr 2020 06:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 09 Apr 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus crisis: Center opens treasury, states get 14 thousand crores GST compensation
money

कोरोना वायरस महामारी के बीच वित्त मंत्रालय ने राज्यों को राहत देने के लिए जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत जीएसटी मुआवजे के मद में दो चरणों में 34 हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह मुआवजा राज्यों को जीएसटी व्यवस्था में हुई राजस्व हानि की भरपाई के लिए दिया जाता है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को 14,103 करोड़ रुपये जारी किए जाने के साथ ही केंद्र ने अक्तूबर और नवंबर के लिए कुल 34,053 करोड़ रुपये के जीएसटी मुआवजा उपकर का भुगतान कर दिया है। 19,950 करोड़ रुपये की पहली किस्त 17 फरवरी को जारी कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय राज्यों को दिसंबर और जनवरी के लंबित बकाये का भुगतान करने पर भी विचार कर रहा है, जिसका जल्द ही कई चरणों में भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन




सरकार राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों को जीएसटी मुआवजा उपकर के मद में 1.35 लाख करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। जीएसटी कानून के अंतर्गत राज्यों को जीएसटी व्यवस्था में पहले पांच साल के लिए राजस्व हानि की भरपाई की जानी है। कुल मिलाकर राज्यों को ऐसे समय में 34,053 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब राज्यों को कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के चलते तरलता के संकट का सामना करना पड़ रहा है। मार्च महीने में जीएसटी संग्रह एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 8.4 फीसदी घटकर 1.06 लाख करोड़ रुपये रह गया। संग्रह में कमी की मुख्य वजह घरेलू लेनदेन के साथ ही आयात से राजस्व में गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed