फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News Update: Spike Of 61871 New Cases, 1033 Deaths In Last 24 Hours

India Coronavirus Cases: कोरोना के दैनिक संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी, आज सामने आए 61871 नए मामले

Sun, 18 Oct 2020 10:12 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 18 Oct 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News Update: Spike Of 61871 New Cases, 1033 Deaths In Last 24 Hours
पिछले 24 में कोरोना के 61 हजार से अधिक मामले - फोटो : pti

देश में एक दिन में कोविड-19 के 61,871 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 74,94,551 हो गई। वहीं, अब तक 65,97,209 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 88.03 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 1,14,031 हो गई। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या आठ लाख से कम बनी रही।
विज्ञापन



आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 7,83,311 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.45 फीसदी है। देश में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्तूबर को 70 लाख को पार कर गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 17 अक्तूबर तक कुल 9,42,24,190 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 9,70,173 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

दुनियाभर के कोरोना वायरस संबंधी आंकड़ों को प्रस्तुत करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक मामले तथा इलाज करवा रहे सर्वाधिक मरीज अमेरिका में हैं। इस संबंध में भारत दूसरे नंबर पर है।

संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत पहले स्थान पर है। कोविड-19 के कारण मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर, ब्राजील दूसरे पर और भारत तीसरे स्थान पर है।

एक दिन में देश में 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनमें से 463 मरीज महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा उत्तराखंड में 95, कर्नाटक में 71, पश्चिम बंगाल में 61, तमिलनाडु में 57, उत्तर प्रदेश में 40 और दिल्ली में 35 मरीजों की मौत हो गई।


देश में अब तक कोरोना वायरस के 1,14,031 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 41,965 मरीज महाराष्ट्र से, 10,586 तमिलनाडु से, 10,427 कर्नाटक से, 6,629 उत्तर प्रदेश से, 6,406 आंध्र प्रदेश से, 5,992 पश्चिम बंगाल से, 5,981 दिल्ली से, 3,999 पंजाब से और 3,626 गुजरात से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ित जितने भी लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 फीसदी से अधिक अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed