Coronavirus India Update: कोरोना के दैनिक मामलों में हुई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 20346 नए मामले
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 20,346 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल संक्रमण के 18,088 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,346 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,00,16,859 हो गई है। वहीं, इस दौरान 222 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,50,336 हो गई है।
India reports 20,346 new COVID-19 cases, 19,587 discharges, and 222 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) January 7, 2021
Total cases: 1,03,95,278
Active cases: 2,28,083
Total discharges: 1,00,16,859
Death toll: 1,50,336 pic.twitter.com/6tTfdMLKlB
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,16,859 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 19,587 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- corona virus in world: वायरस का संकट बढ़ने के कारण दुनिया में फिर से किया लॉकडाउन लागू
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,28,083 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। वहीं आईसीएमआर के अनुसार, छह जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 17,84,00,995 है। इसमें से 9,37,590 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया था।
सक्रिय मामलों में भारत 10वें नवंबर पर
दुनियाभर में 8.68 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 18.75 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 10वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।