फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus changing appearance faster than before in India

पहले से अधिक तेजी के साथ स्वरूप बदल रहा कोरोना वायरस

Fri, 05 Mar 2021 06:47 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 05 Mar 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus changing appearance faster than before in India
Corona new strain - फोटो : iStock

अभी तक विज्ञान को चकमा देने वाले कोरोना वायरस को वैज्ञानिक पहचानने में काफी हद तक कामयाब हुए हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों में वायरस में आए बदलाव ने एक बार फिर विज्ञान को आश्चर्य में डाल दिया है। वायरस ने पहले से अधिक तेजी के साथ अपना स्वरूप बदला है।

विज्ञापन


भारतीय वैज्ञानिकों ने वायरस की स्थिति का लगाया पता
बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने वायरस की स्थिति पर अध्ययन के बाद इसकी पुष्टि की है। इसके अनुसार, बंगलूरू में 3 सैंपल में 27 म्यूटेशन पाए गए। हर सैंपल में 11 बार वायरस ने अपना स्वरूप बदला है जबकि वायरस के स्वरूप बदलने का राष्ट्रीय औसत अब तक 8.4 और विश्व स्तर पर 7.3 बार दर्ज किया है।
विज्ञापन


रिसर्च ऑफ प्रोटेम रिसर्च जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया कि वायरस अपनी संरचना में कई प्रोटीन का उत्पादन करता है। वायरस कैसे उत्परिवर्तित होता है और इसका प्रोटीन क्या है? इसे जानने के लिए बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर उत्पल और उनकी टीम ने यह अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


242 में मिला ब्रिटिश, दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप 
विदेशों में कोरोना के अलग-अलग स्वरूप सामने आने के बाद भारत के मरीजों में भी या दिखाई देने लगे हैं। अब तक देश में 242 संक्रमित मिले हैं जिनमें वायरस का नया स्वरूप देखने को मिला है। हालांकि यह स्वरूप कितना घातक है इसके बारे में अब तक इसका पता नहीं चल सका है।


जानकारी के अनुसार, जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए वैज्ञानिकों को कोरोना के नए स्वरूपों का पता चला है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के जिन स्वरूपों ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है, वही भारत के मरीजों में भी मिल रहे हैं। राहत की खबर है कि नए स्वरूप को लेकर अब तक सामुदायिक फैलाव के सुबूत भी नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed