Coronavirus India: कोरोना की रफ्तार घटी, बीते 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के लिए यह राहतभरी खबर है कि कोरोना वायरस का कहर लगातार कम होता नजर आ रहा है। रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 26,567 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जबकि सोमवार को 32,981 मामले रिपोर्ट किए गए थे। देश में अब संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 91 लाख हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,567 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 385 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। देश में अब तक कुल 97,03,770 लोग कोरोना की चपेट में आकर संक्रमित हुए हैं।
With 26,567 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 97,03,770.
विज्ञापन विज्ञापन
With 385 new deaths, toll mounts to 1,40,958. Total active cases at 3,83,866.
Total discharged cases at 91,78,946 with 39,045 new discharges in the last 24 hours. pic.twitter.com/rLG7XMFUMI— ANI (@ANI) December 8, 2020
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या अब 91,78,946 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 39,045 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, देश में सक्रिय मामले लगातार चार लाख से नीचे बने हुए हैं।
महामारी के खिलाफ जंग सही दिशा में
आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,83,866 है। संक्रमणुक्त मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच का फासला अधिक है, जो यह दिखाता है कि वायरस के खिलाफ जंग सही दिशा में जा रही है। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 1,40,958 लोगों की मौत हुई है।