फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today Latest News 20021 News Cases Reported In Last 24 Hours 279 People Died

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 20021 मरीज, रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी पर पहुंचा

Mon, 28 Dec 2020 10:04 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 28 Dec 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases Today Latest News 20021 News Cases Reported In Last 24 Hours 279 People Died
पिछले 24 घंटे में 20 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20,021 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 97 लाख को पार कर गई है। दूसरी तरफ, कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,021 नए संक्रमित मिले हैं, इसके बाद देशभर में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,02,07,871 हो गई है। इस दौरान 279 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा है, जिसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या 1,47,901 हो गई है। 
विज्ञापन




मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 97,82,669 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 21,131 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले लगातार तीन लाख से कम बने हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,77,301 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है। 

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed