{"_id":"5feab29dc0cabb54b357f908","slug":"coronavirus-cases-today-latest-news-16432-news-cases-reported-in-last-24-hours-252-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 16432 नए मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 16432 नए मरीज
Tue, 29 Dec 2020 10:09 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 16 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 16,432 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जो हाल के कुछ महीनों में एक दिन में सामने आए संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,432 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,24,303 हो गई है। वहीं, इस दौरान 252 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,153 हो गई है।
विज्ञापन
India reports 16,432 new COVID-19 cases, 24,900 recoveries, and 252 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,02,24,303
Active cases: 2,68,581
Total recoveries: 98,07,569
Death toll: 1,48,153 pic.twitter.com/gPTZWjXkWm— ANI (@ANI) December 29, 2020
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98,07,569 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 24,900 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,68,581 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।
भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।