फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases today in india live news update on november 10, India reports 11,466 new cases and 460 deaths in the last 24 hours 

Covid-19: देश में पिछले 24 घंटे में 11466 नए केस, 460 की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या 264 दिन में सबसे कम 

Wed, 10 Nov 2021 09:52 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 09:52 AM IST
सार

Coronavirus Cases India Live Update News: देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,683 है, जो पिछले 264 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 460 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
coronavirus cases today in india live news update on november 10, India reports 11,466 new cases and 460 deaths in the last 24 hours 
कोरोना टेस्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11466 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,683 है, जो पिछले 264 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 460 लोगों की मौत हो गई है। 11466 नए मामलों में से केरल से ही 6409 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


देश में लगातार 33 दिनों से दैनिक मामले 20 हजार से कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में लगातार 33 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 136 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,39,683 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 955 की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दैनिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत
आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। दैनिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है, जो पिछले 47 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,37,87,047 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 109.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 115 नए मामले
महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 115 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,67,002 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि दो और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके बाद जिले में मृतकों संख्या बढ़कर 11,547 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,250 हो गई और मृतकों की संख्या 3,289 है।


पिछले आंकड़े
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed