फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 14545 fresh corona cases and 163 deaths in last 24 hours

Covid-19 Cases: दैनिक मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 14,545 नए मामले

Fri, 22 Jan 2021 10:17 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 22 Jan 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
India reports 14545 fresh corona cases and 163 deaths in last 24 hours
Coronavirus Cases: भारत में आज कोरोना के 14,545 नए मामले सामने आए - फोटो : iStock

देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 14,545 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट है। 14,545 दैनिक नए मामलों के साथ देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,06,25,428 हो गई है। वहीं 163 मरीजों ने इस वायरस के सामने अपना दम तोड़ा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 14,545 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक दिन कोविड-19 से 163 लोगों की जान गई। अब तक देश में कोरोना वायरस से 1,53,032 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 
विज्ञापन

 

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देश में 18,002 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। भारत में हर दिन संक्रमित मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है, इसलिए सक्रिय मामले रोजाना कम दर्ज हो रहे हैं। 18,002 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में अब कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,02,83,708 हो गई है।


मौजूदा समय में अगर उन मरीजों की बात करें, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनकी संख्या 1,88,688 है। ये संख्या अब दो लाख से भी कम है। बता दें कि 16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है और अब तक 10,43,534 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्तूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्तूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed