फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases India 24 July, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update

Covid-19: कोरोना के सक्रिय मरीज 1.52 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक मामले, 36 की मौत

Sun, 24 Jul 2022 10:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 24 Jul 2022 10:21 AM IST
सार

COVID-19 Cases India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (24 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,52,200 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2100 अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases India 24 July, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update
देश में कोरोना के मामले - फोटो : Amar ujala

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (24 जुलाई) के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,52,200 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2100 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,279 नए मामले सामने आए हैं और 18,143 लोग स्वस्थ भी हुए। इस दौरान 36 मरीजों की जान भी चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,26,033 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ने लगे कोरोना के मामले(Corona Cases In Delhi)
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 738 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं संक्रमण दर 5.04 फीसदी हो गई है। दिल्ली में महामारी की शुरुआत से अब तक संक्रमण के 19,47,763 मामले सामने आ चुके हैं और 26,299 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में शहर में कोविड के 2,489 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


मुंबई में कोरोना के 266 नए मामले(Corona Cases In Mumbai)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 266 मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं शहर में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर अब 11.22 लाख हो गई है, जबकि अब तक 16 हजार 638 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना का हाल
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,336 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में महामारी की शुरुआत से अबतक मृतकों की तादाद 1,48,056 पर पहुंच गई है। राज्य में ठीक हो चुके कुल लोगों की कुल संख्या 78,69,591 हो गई है।  

कोरोना के बीते पांच दिनों के आंकड़े
24 जुलाई- 20,279
23 जुलाई- 21,411
22 जुलाई- 21,880 
21 जुलाई- 21,566 
20 जुलाई- 20,557

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed