फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india Today, Covid19 Cases, Omicron india cases, Health Ministry All updates

Covid Cases in India: एक ही दिन में आ गए 90 हजार से अधिक मामले, सक्रिय मरीज तीन लाख के करीब

Thu, 06 Jan 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Jan 2022 09:38 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 नए मरीज सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india Today, Covid19 Cases, Omicron india cases, Health Ministry All updates
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना ने एक बार फिर से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 नए मरीज सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। इन सब के बीच चिंता करने वाली बात यह है कि देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर अब 2,85,401 हो गए हैं। वहीं देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,82.876 हो गई है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148 करोड़ (1,48,67,80,227) को पार कर गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी रफ्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़ें ओमिक्रॉन के राज्यवार आंकड़े

झारखंड में कोरोना के 3,553 नए मामले आए
झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3,553 नए मामले आए जिनमें से 1,316 संक्रमित राजधानी रांची के हैं। हालांकि, इस दौरान किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई।


दिल्ली में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान अस्थायी रूप से बंद
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बुधवार को चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नेशनल जूलॉजिकल पार्क कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण अस्थायी रूप से बंद हो गया है। 

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,659 मामले
गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,659 नए मामले सामने आए जो पिछले छह महीने में इस संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed