फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in india today, Covid19 cases india 21 december, Health ministry, Omicron

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: कल की तुलना में तीन गुना बढ़ी मृतकों की संख्या, 5326 नए मरीज आए सामने

Tue, 21 Dec 2021 10:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Dec 2021 10:19 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,326 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 453 लोगों की मौत हो गई जो कि कल की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है। 

विज्ञापन
Coronavirus cases in india today, Covid19 cases india 21 december, Health ministry, Omicron
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, बीते 24 घंटे में जो मृतकों की संख्या आई है वह सोमवार की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,326 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 453 लोगों की मौत हो गई जो कि सोमवार की तुलना में तीन गुना से भी अधिक है। हालांकि इस दौरान 8,043 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में अब तक कुल 3,41,95,060 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब कुल 79,097 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,78,007 हो गई है, जबकि कुल संक्रमितों की बात करें तो यह संख्या 3,47,52,164 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 138 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन




 सोमवार के आंकड़े के अनुसार 132 लोगों की हुई थी मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार के आंकड़े के अनुसार कल 24 घंटे में 6,563 नए मरीज सामने आए थे। इस दौरान 132 लोगों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कल एक्टिव मामले की संख्या 82,267 थी। 
विज्ञापन


गुजरात में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू
ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। क्रिसमस व नए साल में होने वाले जश्न पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से इंदौर लौटे छह लोग कोरोना संक्रमित 
विदेश से भारत आ रहे लोगों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में विदेश से लौटै छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ डॉ. भूरे सिंह का कहना है कि सभी के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed