फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Coronavirus Cases Today Latest News Update: Covid 19 11666 new covid 19 infections rporetd in last 24 hours 123 people died

Coronavirus: महाराष्ट्र और केरल में हैं कोरोना के 70 प्रतिशत मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 11666 नए मरीज

Thu, 28 Jan 2021 12:40 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 28 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
India Coronavirus Cases Today Latest News Update: Covid 19 11666 new covid 19 infections rporetd in last 24 hours 123 people died
कोरोना का टीका लगवाती एक महिला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 11,666 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। कल संक्रमण के 12,689 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 141,666 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,01,193 हो गई है। वहीं, इस दौरान 123 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,847 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,73,606 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,301 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।


आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,73,740 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा अब तक देश में 23,55,979 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। वहीं आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार, 27 जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 23,55,979 है। इसमें से 7,25,653 नमूनों का बुधवार को परीक्षण किया गया था।

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा, 'कोविड-19 के 70 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र और केरल में हैं। भारत में अब तक ब्रिटेन वैरिएंट वायरस के 153 मामलों का पता चला है। देश के 147 जिलों में पिछले सात दिनों से, 18 में पिछले 14 दिनों से, छह में पिछले 21 दिनों से और 21 में पिछले 28 दिनों से कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed