फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Work in industries of green and orange zone in Maharashtra, restaurants will open in Kerala, vehicles run by odd even formula

महाराष्ट्र में उद्योगों में होगा काम, केरल में खुलेंगे रेस्टोरेंट, सम-विषम फॉर्मूले से दौड़ेंगे वाहन

Mon, 20 Apr 2020 02:23 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, मुंबई/तिरुवनंतपुरम।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, मुंबई/तिरुवनंतपुरम। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 20 Apr 2020 02:23 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नियंत्रित तरीके से काम करने की अनुमति दी
  • केरल के 14 में से सात जिलों में राज्य सरकार देगी सशर्त ढील

विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Work in industries of green and orange zone in Maharashtra, restaurants will open in Kerala, vehicles run by odd even formula
नई दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान खाने के पैकेट लेने के लिए इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर में तीन मई तक लागू लॉकडाउन के बीच कई राज्यों ने सोमवार से कुछ क्षेत्रों में ढील देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार राज्य में ग्रीन व ऑरेंज जोन में आने वाले उद्योगों को सोमवार से नियंत्रित तरीके से कामकाज करने की अनुमति दे दी है। वहीं, दक्षिण राज्य केरल में सरकार ने सात जिलों में रेस्टोरेंट को खोलने व निजी वाहनों को सम विषम फार्मूले पर चलाने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा, हमें अर्थव्यवस्था के रुके चक्र को 20 अप्रैल से घुमाना होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो राज्य गंभीर वित्तीय संकट में घिर जाएगा। राज्य सरकार ग्रीन और ऑरेंज क्षेत्र के उद्योगों को नियंत्रित तरीके से उत्पादन व प्रसंस्करण की गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दे रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगों को अपने कामगारों के रहने की व्यवस्था करनी होगी। वे काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा नहीं कर सकेंगे। कामगारों को आवास की सुविधा मुहैया कराने वाले उद्योगों को सरकार की ओर से अनाज की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही उन्हें कच्चे माल की अनुमति भी दी जाएगी।

महाराष्ट्र में ग्रीन जोन में वह इलाका आता है, जहां कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं ऑरेंज जोन में वह इलाका आता है, जहां कुछ मामले मिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, आवश्यक सेवाओं की आवाजाही के अलावा सभी जिलों की सीमाएं सील रहेंगी।

कृषि से जुड़े उत्पाद व उपकरणों पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। सभी आवश्यक वस्तुओं को लॉकडाउन से छूट रहेगी। हमारी सरकार सभी प्रवासी मजदूरों का ख्याल रख रही है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जब तक लॉकडाउन लागू है, तब तक यहां ही रहें। लॉकडाउन के बाद सरकार उनकी घर वापसी सुनिश्चित करेगी।

केरल में तीन जोन में चरणबद्ध तरीके से छूट
राज्य सरकार ने 14 जिलों को रेड, ऑरेंज ए, ऑरेंज बी और ग्रीन जोन में बांटा था। इनमें से रेड जोन को छोड़कर बाकी में चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केरल सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था। राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।


बिहार में 40 हजार प्रोजेक्ट का काम शुरू होगा: मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, राज्य की आठ हजार से ज्यादा पंचायतों में करीब 40 हजार प्रोजेक्ट का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट किया, पीएम मोदी के ‘जान भी, जहान भी’ मंत्र को ध्यान में रखते हुए पांच लाख श्रमिकों को जल्द काम मिलना शुरू हो जाएगा क्योंकि राज्य की 8,386 पंचायतों में बंद बड़ा काम सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, श्रमिकों के बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए गांवों में अस्थायी केंद्र बनाए गए हैं, ताकि उन्हें पैसा निकालने में कोई परेशानी न हो।

तमिलनाडु में समिति की रिपोर्ट के बाद मिलेगी छूट
कोरोना संक्रमण के मामलों में शीर्ष चार राज्यों में शामिल तमिलनाडु में बीते कुछ दिनों में नए मामलों में कमी आई है। इसके साथ ही राज्य सरकार कुछ इलाकों में राहत देने पर विचार कर रही है। हालांकि यह फैसला एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद लिया जाएगा। राज्य सरकार ने कहा, यह रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है, तब तक मौजूदा पाबंदियां जारी रहेंगी। समिति सोमवार को मुख्यमंत्री के पलानीसामी को रिपोर्ट सौंपेगी, जिस पर विचार करने के बाद लॉकडाउन को लेकर पाबंदियों लागू रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed