{"_id":"5eb5ce1e8ebc3e903a57830b","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-petition-filed-in-supreme-court-to-recover-600-billion-dollar-damages-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से 600 अरब डॉलर का हर्जाना वसूलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन से 600 अरब डॉलर का हर्जाना वसूलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
Sat, 09 May 2020 02:54 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 09 May 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि वह कोरोना महामारी फैलाने को लेकर चीन से 600 अरब डॉलर का हर्जाना वसूलने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाए।
विज्ञापन
याचिका में दावा किया गया है कि इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने और भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाला कोविड-19 वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी से निकला है। यह याचिका मदुरै के निवासी केके रमेश ने दायर की है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस को जानबूझकर चीन ने भारत के खिलाफ जैविक हथियार के तौर पर तैयार किया है।
विज्ञापन
याचिका में यह भी कहा गया है कि क्योंकि कोई व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय न्यायालय नहीं जा सकता, इसलिए केंद्र को इस संबंध में याचिका दायर करने का निर्देश दे।
विज्ञापन