{"_id":"5e924e558ebc3e768258bf68","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-mantra-to-win-the-corona-virus-battle-precaution-encouragement-and-patience-lockdown-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से जंग जीतने का मंत्र... एहतियात, हौसला और धैर्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस से जंग जीतने का मंत्र... एहतियात, हौसला और धैर्य
Sun, 12 Apr 2020 04:40 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/भीलवाड़ा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/भीलवाड़ा।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 12 Apr 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल अस्पताल से शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीज।
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना महामारी से जंग जीतने में एहतियात, हौसला और धैर्य का योगदान रहा। मेरठ व राजस्थान के भीलवाड़ा से शनिवार को अच्छी खबरें आईं। दोनों शहरों से 9-9 रोगी ठीक होकर घर लौट गए। हालांकि सभी को अभी क्वारंटीन पर रहना होगा।
विज्ञापन
मेरठ में छह महिलाओं समेत नौ लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें अमरावती महाराष्ट्र से आए कारोबारी, उसकी पत्नी व उनके छह रिश्तेदारों और मेडिकल छात्रा है। एक मरीज राहत ने बताया कि एहतियात बरतकर डॉक्टरों की हिदायतों पर अमल किया। मजबूत हौसला रखा और जीत गए। फिलीपींस से आई मेडिकल छात्रा कादंबरी ने बताया, वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। डर व तनाव को मात देकर कामयाबी मिली।
विज्ञापन
हिदायतों पर अमल और तनाव को मात
मेरठ मेडिकल अस्पताल से शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीजों ने बताया कि उन्होंने चिकित्सकों की हिदायतों पर अमल किया...हौसला बनाए रखा और जंग जीत ली। मरीजों के साथ प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और चिकित्सक की टीम।
विज्ञापन
जीत की सेल्फी
भीलवाड़ा के कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने अस्पताल से घर जा रहे मरीजों को गुलाब व डिस्चार्ज टिकट दिया। इस दौरान सेल्फी लेती एक युवती।
- फोटो : Amar Ujala
भीलवाड़ा के कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने अस्पताल से घर जा रहे मरीजों को गुलाब व डिस्चार्ज टिकट दिया। डॉक्टरों व मेडिकल टीम ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। मरीजों ने अपने अनुभव भी साझा किए। बताया-भर्ती होते वक्त काफी डर लगा था। लेकिन, मेडिकल टीम के व्यवहार ने मनोबल बढ़ाया, जिससे लड़ने की ताकत मिली।