फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Maharashtras maximum deaths in Mumbai, Health Minister Rajesh Tope said infection will slow in 15 to 20 days

महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे ज्यादा मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 15 से 20 दिनों में धीमी होगी संक्रमण की रफ्तार

Sat, 09 May 2020 02:18 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 09 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi :  Maharashtras maximum deaths in Mumbai, Health Minister Rajesh Tope said infection will slow in 15 to 20 days
नई दिल्ली में एक शख्स के शरीर के तापमान की जांच करता सुरक्षा कर्मी। - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को दावा किया कि आने वाले 15 से 20 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। टोपे ने बताया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल बृहस्पतिवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मौजूदा हालातों की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ सभी वार्ड अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


टोपे ने कहा, इस दौरान अग्रवाल ने सुझाव दिया कि कन्टेंमेंट जोन का निर्धारण किया जाना चाहिए और इन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, जांच करने और इलाज की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। टोपे ने अग्रवाल को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा उठाये गये कदमों से मुंबई में अगले 15 से 20 दिन में इस महामारी को नियंत्रित कर लिया जाएगा। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 17,974 है जिनमें से 11,394 मामले केवल मुंबई से है। राज्य में हुई 694 मौतों में से 437 लोगों की मौत मुंबई में हुई है।
विज्ञापन


लॉकडाउन लागू होने के बाद 557 पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक 557 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को बताया, अब तक राज्य में 2,26,236 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 653 के खिलाफ क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार द्वारा 4,729 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां 4 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को खाना व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे में 1600 के पार पहुंचे मरीज
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना के 142 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 1655 हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया, अब तक जिले में 44 लोगों की जान जा चुकी है। ठाणे में 560, कल्याण डोंबिवली में 253, मीरा भायंदर में 202, नवी मुंबई में 484, उल्हासनगर में 17, भिवंडी में 20, अंबरनाथ में 12, बदलापुर में 42 और ठाणे ग्रामीण में 65 केस मिले हैं।


शराब तस्करी रोकने को राज्य की सीमाएं सील
लॉकडाउन के दौरान पड़ोसी राज्यों से शराब तस्करी रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की सभी  सीमाओं के सील कर दिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, राज्य में शराब की मांग बढ़ने पर संगठित गिरोह द्वार शराब तस्करी की आशंका है। इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर सतर्कता टीमों को तैनात किया है। लॉकडाउन तक 12 जांच चौकियों पर चौकसी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed