फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Lockdown Till 3 May, Indian Railway Will Refund ticket money, airlines offering this

लॉकडाउन: रेलवे टिकट का पैसा रिफंड करेगी, विमानन कंपनियां दे रहीं यह ऑफर

Wed, 15 Apr 2020 02:04 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Lockdown Till 3 May, Indian Railway Will Refund ticket money, airlines offering this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारतीय रेलवे ने मंगलवार को 3 मई तक के लिए एडवांस में ही ऑनलाइन बुक कराए गए सभी टिकटों का पूरा पैसा वापस करने की घोषणा की। रेलवे ने कहा कि बुक कराया गया टिकट रद्द होकर कस्टमर के खाते में स्वत: ही पैसा रिफंड हो जाएगा। हालांकि बुकिंग काउंटरों से एडवांस टिकट बुक कराने वालों को 31 जुलाई तक ही रिफंड का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि रेलवे के विपरीत विमानन कंपनियों ने रद्द होने वाले टिकट के बदले में रिफंड देने से इनकार कर दिया है। इसके बजाय लॉकडाउन के पहले चरण के चलते बुरी तरह घाटे से जूझ रहीं विमानन कंपनियों ने टिकट को किसी अन्य तारीख के लिए रिशेड्यूल करने का ऑफर यात्रियों को दिया है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले रेलवे ने यह भी कहा कि यदि किसी कस्टमर के पास ऐसी ट्रेन में एडवांस बुकिंग है, जिसे अब तक रद्द घोषित नहीं किया गया है तो ऐसे कस्टमर को भी टिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड वापस दिया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा करने के बाद  रेलवे ने भी अपनी सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाओं का निलंबन बढ़ा दिया था। रेलवे ने यह भी कहा कि आगामी आदेशों तक ई-टिकटों समेत किसी भी तरह का एडवांस टिकट बुक कराने पर भी पाबंदी लगा दी है। हालांकि एडवांस टिकटों को ऑनलाइन रद्द कराने की सुविधा जारी रहेगी।

डीजीसीए ने जारी किया सर्कुलर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा के बाद उड्डयन नियामक डीजीसीए ने सभी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं का 3 मई तक निलंबन जारी रखने का सर्कुलर जारी कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, हमारे यात्री अपने टिकट 31 दिसंबर तक की किसी भी अन्य तिथि के लिए रिशेड्यूल कर सकते हैं।

हालांकि उनसे कोई रिशेड्यूलिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा, लेकिन किराये के अंतर का भुगतान यात्रियों का करना होगा। गोएयर के प्रवक्ता ने भी कहा कि उनकी एयरलाइंस अपने यात्रियों को अपनी बुकिंग 3 मई, 2021 तक की किसी तिथि पर बिना अतिरिक्त चार्ज के रिशेड्यूल कराने का ऑफर दे रही है।

इंडिगो एयरलाइंस ने भी टिकट रद्द करने के बदले पैसा वापस करने के बजाय उन्हें अगले एक साल तक उसी टिकट के पीएनआर में क्रेडिट के तौर पर उपयोग के लिए अपने पास जमा रखने की घोषणा की है। यात्री इसके जरिये 28 फरवरी, 2021 तक कभी भी अपना नया टिकट बुक कराकर यात्रा कर सकते हैं।

करीब 39 लाख टिकट कराए जा चुके थे बुक

रेलवे के मुताबिक, लॉकडाउन 2.0 लागू होने के चलते 15 अप्रैल से 3 मई तक के लिए बुक कराए गए करीब 39 लाख टिकट रद्द किए जाएंगे। ये टिकट रेलवे की तरफ से 14 अप्रैल को लॉकडाउन का पहला चरण खत्म होने पर ट्रेनों के संचालन की संभावना के आधार पर बुक किए गए थे।

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के फैलने से पहले तक रेलवे रोजाना आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिये औसतन 8.5 लाख टिकट ऑनलाइन बुक करती थी। लेकिन महामारी के बढ़ने पर 22 मार्च को 15,523 ट्रेनों का संचाल बंद कर दिया गया था, जिनमें सामान्य हालात में रोजाना चलने वालीं 9 हजार पैसेंजर और 3 हजार मेल एक्सप्रेस सेवाएं भी शामिल हैं।

मालवाहक सेवाओं पर भी नहीं होगी अतिरिक्त वसूली

भारतीय रेलवे ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन बढ़ाए जाने के चलते अपनी मालवाहक सेवाओं पर 3 मई तक किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूलने की घोषणा की। इससे पहले रेलवे ने मालवाहक सेवाओं पर विलंब शुल्क, घाट शुल्क या जगह का उपयोग शुल्क सरीखी अतिरिक्त वसूली पर 14 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया था।

विलंब शुल्क उस दशा में वसूला जाता है, जब किसी माल को निशुल्क समय बीतने पर भी रेलवे गोदाम से नहीं उठाया जाता। बता दें कि रेलवे ने देश में लॉकडाउन के बावजूद सभी जगह आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए अपनी मालगाड़ियों का संचालन बंद नहीं किया था। रेलवे के मुताबिक, 1 से 12 अप्रैल के बीच खाद्यान्नों के 36724 वैगन, चीनी के 861 वैगन, नमक के 1753 वैगन, खाद्य तेलों के 606 टैंकर वैगन और कृषि खाद के 14317 वैगन इधर से उधर ट्रांसपोर्ट किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed