फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Central Government going to bring back stranded Indian From foreign countries, list getting ready

विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने पर सरकार में माथापच्ची, सूची हो रही तैयार

Mon, 20 Apr 2020 02:42 AM IST
योगेश साहू हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 20 Apr 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Central Government going to bring back stranded Indian From foreign countries, list getting ready
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कारण विदेश में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए मोदी सरकार बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। सरकार दूतावासों और उच्चायोगों के जरिए दूसरे देशों में फंसे छात्रों, रोजगार गंवाने वालों और पर्यटन वीजा पर दूसरे देशों में जाकर फंसे लोगों की सूची तैयार करा रही है।

विज्ञापन


इनकी वापसी के लिए सरकार में शीर्ष स्तर पर लगातार माथापच्ची हो रही है। इस संदर्भ में सेना के डॉक्टरों की भी मदद लेने पर मंथन हुआ है। एयर इंडिया को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दरअसल, कोरोना के चलते आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, सिंगापुर, रूस, जर्मनी, अमेरिका, मलयेशिया, फिलीपींस जैसे देशों में हजारों छात्र फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


इन देशों में लॉकडाउन है और शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ हॉस्टल भी बंद हैं। इसके अलावा करीब 5000 ऐसे लोग हैं जो घूमने या अपने परिजनों से मिलने विदेश गए थे लेकिन वायु सेवा बंद होने के कारण फंस गए। वहीं, खाड़ी समेत कई देशों में हजारों की संख्या में लोग रोजगार गंवाने के कारण संकट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, फिलहाल विभिन्न देशों में मौजूद दूतावास और उच्चायोग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है। अब तक की सूचना के मुताबिक, करीब 35,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है। यही कारण है कि सरकार में उच्च स्तर पर इनकी स्वदेश वापसी का रोड मैप तैयार करने पर लगातार मंथन हो रहा है।

कोरोना संक्रमितों को करना होगा लंबा इंतजार
फिलहाल 55 देशों में 3336 भारतीय कोरोना पॉजिटिव हैं। अकेले खाड़ी देशों में यह संख्या 2000 है। कोरोना पॉजिटिव लोगों को स्वदेश लाने की फिलहाल संभावना नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मुख्य मुश्किल खाड़ी समेत कई देशों में कोरोना के कारण हजारों की संख्या में लोगों के बेरोजगार होने का है। बेरोजगार लोग भी स्वदेश वापसी के लिए दूतावासों-उच्चायोगों से लगातार मदद मांग रहे हैं।


छात्रों को मिल सकती है वरीयता
सरकार स्वदेश वापसी के लिए विदेशों में अध्ययनरत छात्रों को वरीयता देने का मन बना रही है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए विदेशों में फंसे छात्रों की सूची करीब करीब तैयार है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी लगातार एयर इंडिया के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed