{"_id":"5e9a50088ebc3e78aa2c8c7d","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-bcg-vaccine-can-cure-only-for-15-year-from-birth-of-a-child-icmr-revealed-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: सिर्फ 15 साल रहता है जन्म के समय लगने वाले बीसीजी टीके का असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुलासा: सिर्फ 15 साल रहता है जन्म के समय लगने वाले बीसीजी टीके का असर
Sat, 18 Apr 2020 06:25 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
Bcg vaccine
- फोटो : Social Media
महामारी के बीच इलाज को लेकर चल रही अफवाहें भी अपने चरम पर हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों से चल रहा है कि बच्चे को जन्म के साथ लगने वाला टीका वायरस से बचाता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेड़कर ने बताया कि बीसीजी का टीका कोरोना में कितना कारगर है ये स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
इस पर अध्यन की जरूरत है। हां, कुछ अध्ययन में पता चला है कि कैसर के कुछ मामलों मं इस टीके के लगने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लेकिन कोरोना में इसका प्रभाव दिखने की उम्मीद बेहद कम है। उन्होंने बताया कि जन्म के समय लगने वाले बीसीजी के टीके का असर सिर्फ 15 साल रहता है। कोरोना में बीसीजी का टीका कितना प्रभावी है ये अध्ययन का विषय है।
विज्ञापन
वुहान से आने वालों की अलग सिक्वेंसिंग
गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर में वायरस के अलग-अलग सिक्वेंसिंग के तीन वायरस पाने के मसले पर डॉ. रमन ने बताया कि यह देश का पहला जिनोम सिक्वेंसिंग नहीं है। चीन से आए लोगों में वुहान के नजदीक का वायरस पाया गया और जिनोम सिक्वेंसिंग में भी ऐसा ही देखने को मिला था। ईरान और इटली से आने वाले जो लोग कोरोना लेकर आए उनमें भी चीन के वायरस की ही सिक्वेंसिंग देखने को मिली थी।
विज्ञापन