फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : 165 new cases in Maharashtra, 187 people died till yet, know other states condition

कोरोना: महाराष्ट्र में 165 नए मामले, अब तक सबसे ज्यादा 187 लोगों की गई जान

Fri, 17 Apr 2020 05:03 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 17 Apr 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi :  165 new cases in Maharashtra, 187 people died till yet, know other states condition
महाराष्ट्र के सोलापुर में लॉकडाउन के दौरान जन धन खाते में सरकार की ओर से डाली जाने वाली राहत राशि लेने के लिए सड़क किनारे बैठकर इंतजार करते लोग। - फोटो : PTI

महाराष्ट्र वैश्विक महामारी कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है। यहां देशभर में सबसे ज्यादा 187 मौतें हुई हैं और कोरोना के सर्वाधिक पॉजिटिव मामले आए हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कोरोना के 165 नए मामले रिपोर्ट हुए और यह संख्या तीन हजार के पार हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 3081 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि 187 लोगों की मौत हो चुकी है। 165 नए मामलों में 107 अकेले मुंबई में दर्ज हुए। वहीं, पुणे में 19, नागपुर में 11 और ठाणे में 13 संक्रमित मिले। मुंबई में 15 लाख की घनी आबादी वाली झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना के 11 नए मामले आए, जिससे यह संख्या 71 हो गई।
विज्ञापन


वहीं, मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में तैनात एक कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांस्टेबल के संपर्क में आए दूसरे पुलिसकर्मियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेल्टर होम से आंध्र, तेलंगाना के 30 लोग फरार
महाराष्ट्र के अकोला में एक शेल्टर होम में रखे गए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 30 प्रवासी मजदूर फरार हो गए। जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने बताया कि इनमें से कोई भी कोरोना से संक्रमित नहीं था। पुलिस ने लॉकडाउन के बीच 30 मार्च को अपने गृह राज्यों को लौटने का प्रयास कर रहे इन मजदूरों को  पकड़ा था।

इसके बाद इन्हें एक शेल्टर होम में रखा गया था। इस बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिलों में फंसे प्रवासी मजदूरों का डेटा तैयार करने का निर्देश दिया है।  

राजस्थान के प्रवासी मजदूरों को रोका

तमिलनाडु पुलिस ने अपने गृह प्रदेश राजस्थान जा रहे 26 प्रवासी मजदूरों को रोक दिया। ये लोग 13 मोटरसाइकलों पर सवार थे और कन्याकुमारी से राजस्थान के लिए निकले थे। पुलिस ने तूतुकुड़ी जिले में रोक लिया और उन्हें वापस कन्याकुमारी भेज दिया।

मध्य प्रदेश में 4 आईएएस समेत 89 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव
मध्य प्रदेश में अब तक 89 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें चार आईएएस अधिकारी और कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। ज्यादातर लोग भोपाल में तैनात हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 40 पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हैं।

बृहस्पतिवार को प्रदेश में 110 नए मामले सामने आए। मरीजों की संख्या 1090 हो गई। बुधवार रात कोरोना के हॉट स्पॉट इंदौर में दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 53 से बढ़कर 55 हो गई। मध्य प्रदेश के 52 में से 26 जिले कोरोना प्रभावित हैं।

सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर राजस्थान में दो गिरफ्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में पुलिस ने दो लोगों को सार्वजनिक स्थान पर थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सार्वजनिक स्थान पर थूकना कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लागू लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन है। आरोपियों की पहचान राजू और दिनेश के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों मंगलवार को गुटका खाकर सार्वजनिक स्थान पर थूकते हुए पकड़े गए। दोनों बिना मास्क बाहर घूम रहे थे। उचैन पुलिस स्टेशन के एसएचओ रामचंद्र ने बताया कि दोनों से इनके बाहर घूमने की वजह पूछी गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसके बाद इन्हें आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया। राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना के 28 नए मामले रिपोर्ट हुए। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1104 हो गई। जबकि 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

रायपुर में 19 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी एस भारती दसान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 5 बजे संपूर्ण लॉकडाउन प्रभावी हो गया और 19 अप्रैल शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान सिर्फ दवा की दुकानें, दुग्ध बूथ, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस आउटलेट और ऑनलाइन होम डिलिवरी सर्विस चालू रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 16 एक्टिव मामले हैं।

भारत-म्यांमार सीमा पर फेंसिंग
कोरोना के मामले बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भारत और म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर दिया है। तेग्नोपल के अपर पुलिस अधीक्षक कृष्णातोंबी सिंह ने बताया कि म्यांमार से कोरोना संक्रमित भारत न पहुंचे इसके लिए यह कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed