{"_id":"5e6ddbee8ebc3ea7d2426fe8","slug":"coronavirus-british-national-test-positive-all-289-passengers-offloaded-117-people-are-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: कोच्चि से दुबई जा रहे विमान में संक्रमित मिला ब्रिटिश नागरिक, 20 लोग हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: कोच्चि से दुबई जा रहे विमान में संक्रमित मिला ब्रिटिश नागरिक, 20 लोग हिरासत में
Sun, 15 Mar 2020 01:10 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि हवाईअड्डे पर दुबई जाने वाले एक विमान के कम से कम 289 यात्रियों को रविवार को उड़ान भरने से कुछ देर पहले उतार लिया गया। यात्रियों में से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटिश नागरिक समेत 20 यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य यात्रियों को लेकर उड़ान रवाना हो गई। वहीं मिजोरम में 117 लोगों को घरों में अलग रखा गया है। इनमें कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्री 19 लोगों के उस समूह का हिस्सा है जो केरल के मुन्नार शहर में छुट्टियां मना रहा था और निगरानी में था। उन्होंने बताया कि वह मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि हवाईअड्डा पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब जांच के नतीजे आए तो अधिकारियों को मालूम चला कि वह कोच्चि हवाईअड्डे पर है और अमीरात के एक विमान से यात्रा कर रहा है। पहले तो उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा, 'अब बाकी के 270 यात्रियों को भी उतारने और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजने का फैसला किया गया है।'
मिजोरम में 117 लोगों को घरों में अलग रखा गया
मिजोरम में 117 लोगों को कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाने के बाद उनके घरों में अलग रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख निदेशक एफ लल्लीयानलिरा ने हालांकि कहा कि मिजोरम में अब तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन तौर पर 117 लोगों को उनके घरों में अलग रखा गया है।
उन्होंने कहा, 'अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी हम सतर्क हैं।' लल्लीयानलिरा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को राज्य में वायरस फैलने से रोकने के लिये प्रयास करने चाहिए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को जागरुकता अभियान भी चलाया।