{"_id":"5e70bf618ebc3ea4ed604063","slug":"coronavirus-bangalore-metropolitan-municipality-ordered-external-students-to-return-their-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू महानगर पालिका ने बाहरी छात्रों को अपने घर लौटने का दिया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू महानगर पालिका ने बाहरी छात्रों को अपने घर लौटने का दिया आदेश
Tue, 17 Mar 2020 05:45 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त बी.एच. अनिल कुमार ने शहर में रहने वाले बाहरी छात्रों से कहा है कि यदि उनके शिक्षण संस्थानों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है तो वह अपने घर वापस लौट जाएं।
विज्ञापन
महानगर पालिका आयुक्त ने ट्वीट कर कहा, 'हॉस्टल और पीजी में रहने वाले छात्रों से निवेदन किया जाता है कि यदि उनके संस्थानों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है वह अपने घर लौट जाएं। कोविड-19 के खतरे के कारण मालिकों और ऐसे पीजी चलाने वाले लोगों से कहा जाता है कि वह कठोर स्वच्छता का पालन करें।'
विज्ञापन
Students in hostels & paying guest accommodations are requested to go back to their homes/home towns if their institutions have declared holidays. Rigorous hygiene standards to be maintained by owners/those running such PGs due to #COVID19 threat.#BBMP #Bengaluru #coronavirus pic.twitter.com/l1AmR4aUKq
— B.H.Anil Kumar,IAS (@BBMPCOMM) March 17, 2020
विज्ञापन
गौरतलब हो कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक देश में कोरोना के 131 मामले सामने आ चुके है, वही तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। मरने वाले लोगों में कर्नाटक के कलबुर्गी के रहने वाले एक 76 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल था। मरीज सऊदी अरब से लौटा था।
वहीं, मंगलवार को मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उद्धव ठाकरे सरकार ने महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यालय सात दिन तक बंद रखने का भी एलान किया। बता दें कि देश में आज कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 15 राज्यों में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 131 हो गई है।
महाराष्ट्र में 39 लोग संक्रमित हैं जोकि देश में सबसे ज्यादा है। मुंबई में लोकल ट्रेन और बसों को बंद करने पर विचार किया जा सकता है, इसके अलावा एएसआई ने कई स्मारक-म्यूजियम बंद कर दिए हैं। इस बीच आज केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने भी खुद को क्वारेंटाइन कर लिया।