{"_id":"5e855b668ebc3e75e205fb59","slug":"coronavirus-amid-virus-infection-pm-modi-wishes-countrymen-on-ram-navami-shah-rajnath-vvs-laxman","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी
Thu, 02 Apr 2020 09:06 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या जहां 1800 से ज्यादा हो गई है। वहीं आज पूरे देश में रामनवमी मनाई जा रही है। इन परिस्थितियों में लोग बेशक अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर बधाई संदेश जरूर दे रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। ट्वीट में प्रधानमंत्री ने जय श्री राम लिखा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी बोले जय श्री राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम!'
रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 2, 2020
विज्ञापन
राम की कृपा से हम इस मुश्किल वक्त से निकल जाएं
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी रामनवमी पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि राम की कृपा से हम इस मुश्किल वक्त से निकल जाएं। आशा है कि जिंदगी में आप सभी को अच्छी सेहत और प्यार मिले।'
विज्ञापन
सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य लाएं
गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को रामनवमी की शभकामनाएं देते हुए लिखा,
'समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की आस्था और अटूट श्रद्धा के सबल प्रतीक प्रभु श्री राम सब पर अपनी कृपा बनायें और सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य लाएं।'
राम हम सभी के लिए श्रद्धा पुंज हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए लिखा,
'श्रीरामनवमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सभी के लिए श्रद्धा और शक्ति के प्रेरणा पुंज हैं। जय श्रीराम!'
राम से प्रेरणा लेकर कोविड-19 को हराने की प्रेरणा लें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्विटर पर लिखा, 'समस्त देशवासियों को भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम का जीवन हमें मन व कर्म से श्रेष्ठ बनने व संकट के क्षणों में संयम व धैर्य की प्रेरणा देता है। आइए, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कोविड-19 को हराने के लिए राष्ट्र-सेवा का भाव बनाने का संकल्प लें।'