{"_id":"5e77a2d48ebc3e72b422120c","slug":"coronavirus-air-services-also-stopped-in-lockdown-but-limited-domestic-flights-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में हवाई सेवाओं पर भी रोक, लेकिन जारी रहेंगी सीमित घरेलू उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में हवाई सेवाओं पर भी रोक, लेकिन जारी रहेंगी सीमित घरेलू उड़ानें
Sun, 22 Mar 2020 11:09 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान
- फोटो : PTI
दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए 31 मार्च तक लॉक डाउन करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत दिल्ली की सभी गैर जरूरी सेवाओं और दुकानों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इसमें दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी सेवाएं भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 मार्च तक पूरी तरह रोकने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।
विज्ञापन
लेकिन विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बेहद आवश्यक सेवाओं के मामले में सीमित उड़ानों को इजाजत दी गई है। इससे कोरोना के मामलों में डॉक्टरों, विशेषज्ञों और सांसदों को उड़ान की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी सोमवार को संसद की कार्यवाही जारी रहेगी और दिल्ली विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हवाले से स्पष्ट किया है कि विशेष सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए घरेलू उड़ानें जारी रहेंगी।इससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में डॉक्टरों की एक जगह से दूसरी जगह की आवाजाही और दवाओं को पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन के बीच दिल्ली सरकार की सभी गैर जरूरी सेवाएं स्थगित रहेंगी। केवल पुलिस, मेडिकल सेवा, अग्निशमन सेवा और राशन, फल-दूध सब्जी की दुकानें खुलेंगी। केंद्र सरकार से जुड़ी सेवाओं के विषय में केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश मान्य होंगे।