{"_id":"5e8a3f548ebc3e76876a2af5","slug":"coronavirus-after-april-14-if-the-lockdown-increased-then-the-air-tickets-will-have-to-be-canceled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ा तो कैंसिल करानी होगी हवाई यात्रा की टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ा तो कैंसिल करानी होगी हवाई यात्रा की टिकट
Mon, 06 Apr 2020 01:58 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
हवाई यात्रा
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के चलते बुरे दौर से गुजर रहे विमानन क्षेत्र को जल्द राहत मिल सकती है। सरकार 14 अप्रैल की मध्य रात्रि को लॉकडाउन खत्म होने के बाद हालातों के आधार पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की अनुमति देगी।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, एयरलाइंस 14 अप्रैल के बाद किसी भी तारीख के लिए बुकिंग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। हम लॉकडाउन खत्म होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की अनुमति देने की सोच रहे हैं। अधिकारी ने कहा, हालांकि जैसा कि भारत में वायरस अभी भी फैल रहा है ऐसे में लॉकडाउन को बढ़ाया जाता है तो एयरलाइंस को उस अवधि के लिए बुक किए गए टिकट रद्द करने होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि एयर इंडिया को छोड़कर सभी प्रमुख एयरलाइंस 14 अप्रैल के बाद से घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग ले रही हैं। जबकि एयर इंडिया 30 अप्रैल के बाद की बुकिंग ले रही है।
विज्ञापन
विमानन मंत्री ने कहा था- बुकिंग ले सकती हैं एयरलाइंस
बता दें कि दो दिन पहले नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि एयरलाइंस 14 अप्रैल के बाद की घरेलू बुकिंग ले सकती हैं, जब तक की कोई ऐसी खबर नहीं आती कि लॉकडाउन और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
पुरी ने तब यह भी कहा था कि विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान 14 अप्रैल के बाद चालू हो जाएंगी। भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्थिति के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करने पर विचार होगा। यह इस पर भी निर्भर करेगा कि उड़ानें किस देश से आ रही हैं।
स्थिति के हिसाब से उड़ानें बहाल करने पर विचार
उन्होंने कहा था कि भारतीयों को लाने वाली किसी भी आगामी उड़ान को लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करना होगा। 15 अप्रैल तक लॉकडाउन है और हम स्थिति के हिसाब से उड़ानों को बहाल करने पर विचार कर सकते हैं। यह इस पर निर्भर करेगा कि वे कहां से आ रही हैं।
Trending Videos
एयर डेक्कन ने काम किया बंद, कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा
लॉकडाउन के बीच विमानन क्षेत्र में राजस्व में भारी कमी के कारण एयर डेक्कन ने रविवार को कामकाज बंद करने का एलान किया। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया। सीईओ अरुण ने कहा, हालिया वैश्विक व घरेलू चुनौतियों व 14 अप्रैल तक सभी उड़ानों को रद्द करने के निर्देश के मद्देनजर हमारे पास अगली सूचना तक कामकाज बंद करने के अलावा विकल्प नहीं बचा है।