फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News in Hindi: 500 cases increased daily, Now preparations to limit or contain virus in the hotspot

Coronavirus: रोज बढ़े 500 मामले.. अब 'हॉटस्पॉट' में ही वायरस को घेरने की तैयारी

Fri, 10 Apr 2020 11:24 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Apr 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News in Hindi: 500 cases increased daily, Now preparations to limit or contain virus in the hotspot
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में एक अप्रैल से कोरोना संक्रमण के रोज 500 मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि करीब 400 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी संक्रमित नहीं है। 80 फीसदी संक्रमित सिर्फ 62 जिलों में हैं। मौत भी छह राज्यों में ही ज्यादा हैं। इस बीच, बृहस्पतिवार शाम तक संक्रमितों की गिनती 5865 तक पहुंच गई। एक दिन में, 591 नए मरीज एवं 20 मौतें दर्ज की गईं। अब तक 169 ने जान गंवाई है। झारखंड में कोरोना से पहली मौत हुई है। वहीं, देश में 477 लोग ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन


हॉटस्पॉट सील ताकि संक्रमण बाहर ना जाए
सरकार का सारा जोर उन जिलों पर है, जहां कोरोना के ज्यादा मामले हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली व गुरुग्राम के हॉटस्पॉट पर सख्ती बढ़ाने के बाद बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश, हिमाचल और हैदराबाद में भी हॉटस्पॉट में सील कर दिए गए। वहीं, मुंबई में 21 हॉटस्पॉट पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोरोना को हराने का चर्चित भीलवाड़ा मॉडल यही है, जहां क्लस्टर से बाहर संक्रमण नहीं आने दिया गया। 
विज्ञापन





क्या होगा हॉटस्पॉट वाले इलकों में
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि नौ राज्यों राजस्थान, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, तमिलनाडु व तेलंगाना के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में मदद के लिए दस उच्चस्तरीय टीमें भेजी जा रही हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान शोध परिषद के अनुसार अब तक 1.30 लाख नमूनों की जांच हुई है। पिछले डेढ़ महीने में 3-5 फीसदी ही संक्रमित पाए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में ज्यादातर मामले समूह में सामने आए हैं, लिहाजा क्लस्टर कंटेन्मेंट ही कारगर तरीका है। इसीलिए कुल 736 जिलों में से हॉटस्पॉट वाले जिलों पर फोकस व सख्ती ज्यादा है। घर-घर जाकर स्क्रीनिंग व टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। तब्लीगी जमात का मामला नहीं होता, तो संक्रमण को और सीमित किया जा सकता था। 

200 से ज्यादा की मौत

  • राज्यों के आंकड़ों के आधार पर समाचार एजेंसी ने कोविड-19 से मृतकों की संख्या 225 और संक्रमितों का आंकड़ा 6600 बताया है। सर्वाधिक 97 मौतें महाराष्ट्र में हुईं, वहां संक्रमित 1300 से ज्यादा हो गए।
  • राजस्थान में 10वीं व 12वीं बोर्ड को छोड़ सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया। अगले तीन महीने स्कूल फीस लेने पर भी रोक रहेगी।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा व सरकारी कर्मियों के वेतन को छोड़कर सभी तरह के खर्चों पर रोक लगा दी गई है। 

दिल्ली-यूपी के हॉटस्पॉट में कर्फ्यू जैसे हालात
दिल्ली, गुरुग्राम और यूपी के हॉटस्पॉट सील हो जाने के बाद वहां कर्फ्यू जैसे हालात रहे। इन क्षेत्रों में कोई भी दुकान नहीं खुली। लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद होने से सड़कों पर सन्नाटा रहा। राजधानी के हॉटस्पॉट आईपी एक्सटेंशन की मयूरध्वज सोसायटी में बृहस्पतिवार को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया।

80 हजार आइसोलेशन बिस्तर तैयार कर रहा रेलवे

रेलवे ने कोरोना से जंग में 2,500 से अधिक डॉक्टरों और 35,000 पैरामेडिकल स्टाफ लगाया है। 80 हजार आइसोलेशन बिस्तर तैयार करने की योजना के तहत 5 हजार रेलवे कोच तैयार किए जा रहे हैं। 

पीपीई और वेंटिलेटर की आपूर्ति शुरू
निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क और वेंटिलेटर की आपूर्ति शुरू हो गई है। 20 घरेलू निर्माता भी पीपीई बनाएंगे। 1.7 करोड़ पीपीई व 49 हजार वेंटिलेटर के ऑर्डर दिए  हैं। 

सरकार ने सीमा शुल्क हटाया  
वेंटिलेटर, सभी तरह के मास्क, पीपीई व कोविड-19 टेस्ट किट से सीमा शुल्क और स्वास्थ्य उपकर को हटा लिया है। छूट इन उत्पादों के इनपुट पर भी मिलेगी, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। 

15 हजार करोड़ रुपये राज्यों को मंजूर

केंद्र ने राज्यों में आपातकालीन सुविधाओं के लिए 15 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसमें से 7,774 करोड़ रुपये आपाताकलीन सुविधाओं पर खर्च होंगे। अभी तक राज्य व केंद्र शासित राज्यों को 4,113 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

हरियाणा: स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा दोगुना वेतन 
हरियाणा सरकार कोरोना संक्रमितों के इलाज में जुटे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस कर्मियों समेत अन्य कर्मचारियों को दोगुना वेतन देगी। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि अगले आदेश तक दोगुना वेतन मिलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed