{"_id":"5ff404757242d1018d388b70","slug":"coronavirus-20-new-cases-of-uk-mutant-strain-reported-in-india-taking-total-covd-19-patients-tally-to-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Strain: देश में 20 और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, संक्रमितों की संख्या हुई 58","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
New Strain: देश में 20 और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, संक्रमितों की संख्या हुई 58
Tue, 05 Jan 2021 01:27 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
भारत में ब्रिटेन से लौटे यात्रियों में सार्स-COV-2 के नए स्ट्रेन से अब तक 58 लोग संक्रमित पाए गए हैं। देश में मंगलवार को ब्रिटेन म्यूटेंट स्ट्रेन के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही नए स्ट्रेन से संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। एक तरफ जहां देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ नए स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जोकि चिंता का विषय है। बता दें कि ये सभी 20 नए मामले पुणे की लैब में मिले हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य स्मंत्रालय के अनुसार ब्रिटेन के नए प्रकार के जीनोम के साथ अब तक देश में कुल 58 नमूनों में इसकी पुष्टि हुई है। सरकार के अनुसार संक्रमित लोगों के साथ यात्रा करने वालों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है ताकि इसके संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, पीएम जॉनसन ने देश में लगाया पूर्ण लॉकडाउन
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटेन में मिले नए वायरस के प्रकार से डेनमार्क, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्वीट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान एवं सिंगापुर में कई लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने नए स्ट्रेन के कारण देश में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन के फरवरी तक जारी रहने की संभावना है।
गहलोत ने ब्रिटेन से फ्लाइट शुरू करने के फैसले पर पुनर्विचार का दिया सुझाव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 'ब्रिटेन में मिले नए कोरोना स्ट्रेन के मामले भारत में बढ़ते जा रहे हैं। सात जनवरी को ब्रिटेन से पुन: फ्लाइट शुरू करने के फैसले पर भारत सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। अगर जनवरी, 2020 में कोरोना की शुरुआत में विदेशों से आने वाली फ्लाइट्स को रोका गया होता तो आज ये स्थिति नहीं बनती।'
उन्होंने आगे कहा, 'साथ ही, ब्रिटेन से पिछले दिनों में लौटे सभी यात्री और इनके संपर्क में आए सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं जिससे कोरोना के इस नए स्ट्रेन को आगे फैलने से रोका जा सके। भारत सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि ब्रिटेन से फ्लाइट चलने के बाद कोरोना के नए स्ट्रेन से पूर्व जैसी स्थिति ना बन जाए।'