{"_id":"5e6e5ff38ebc3ea8223c7a25","slug":"coronavirus-16-people-were-kept-in-isolation-wards-at-home-in-kalaburgi-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का प्रभावः कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 लोगों को घर में ही अलग वार्ड में रखा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस का प्रभावः कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 लोगों को घर में ही अलग वार्ड में रखा गया
Sun, 15 Mar 2020 10:34 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोराना वायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना वायरस ने कर्नाटक राज्य को भी बहुत प्रभावित किया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामलु ने रविवार को बताया कि विदेश यात्रा कर कलबुर्गी आए 16 लोगों को उनके घर में ही अलग-अलग वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के निर्देश पर वह अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं और सभी वार्ड का निरीक्षण कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं अस्पतालों का दौरा कर रहा हूं और देख रहा हूं कि सभी वार्ड कैसे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि 10 मार्च को जिस स्थान पर 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी उसके पांच किलोमीटर के दायरे में अलग जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार के चार संदिग्धों में से तीन में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
श्रीरामलु ने आगे बताया कि भयभीत होने की जरूरत नहीं है अगर वे वायरस के संपर्क में आने से संक्रमित पाए भी जाते हैं तो भी डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि दुनियाभर में 63,000 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
मंत्री ने कहा कि विदेश से राज्य में आने वाले लोगों के लिए 14 दिनों तक निगरानी में रहना जरूरी है। मास्क पहनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसको जुकाम और खांसी है उन्हें ही इसे पहनने की जरूरत है।
इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी की जा रही है। विभाग ने बताया कि 56 लोगों के सीधे संपर्क में और 400 लोगों के परोक्ष रूप से संपर्क में आने वालों की पहचान की गई है। परिवार के सात सदस्यों को कलबुर्गी के जिला अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी कर्नाटक उच्च न्यायालय को दी गई है। विदेश से आने वाले लोगों की जांच के लिए बंगलूरू हवाई अड्डे पर अतिरिक्त डेस्क बनाया गया गया है।
बंगलूरू महानगरपालिका के आयुक्त ने निर्देश दिया है कि विवाह घर में शादी समारोह आयोजित करने वाले सुनिश्चित करें कि 100 से अधिक लोग एकत्र न हो