फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus third wave will be on peek in october

चिंताजनक: अक्तूबर में तीसरी लहर चरम पर होगी, रोज मिल सकते हैं डेढ़ लाख केस

Tue, 03 Aug 2021 06:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 03 Aug 2021 06:15 AM IST
सार

  • आईआईटी हैदराबाद और कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा
  • केरल व महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ते केस से बिगड़ेगी तस्वीर

विज्ञापन
corona virus third wave will be on peek in october
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों का अनुमान है कि महामारी की तीसरी लहर अगस्त में दस्तक दे देगी। अक्तूबर में ये चरम पर होगी। संभव है कि देश में हर दिन डेढ़ लाख मरीज मिलें। 

विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (आईआईटी) हैदराबाद व कानपुर के वैज्ञानिकों ने ये अनुमान मैथेमेटिकल मॉडल के आधार पर लगाया है। आईआईटी हैदराबाद के माथुकुमाली विद्यासागर व आईआईटी कानपुर के मनिंदर अग्रवाल का कहना है कि अगस्त में तीसरी लहर तेज होजाएगी। 
विज्ञापन


अनुमान है कि बेहतर स्थिति में संक्रमण के रोजाना एक लाख जबकि बदतर हालात में रोजाना डेढ़ लाख मामले सामने आ सकते हैं । केरल व महाराष्ट्र में संक्रमण के बढ़ रहे मामलों से अन्य राज्यों में भी हालात खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत, ये लहर घातक नहीं होगी..
वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि कोरोना की तीसरी लहर घातक नहीं होगी। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से शुरू करना होगा। बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को लेकर अधिक सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक यात्रा व भीड़भाड़ में जाने से बचना होगा।

दस राज्यों के 46 जिले अहम 
केंद्र ने भी हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र केरल समेत दस राज्यों के 46 जिलों में संक्रमण दर 10% से अधिक है। इसी तरह 54 जिलों में पांच से 10% के बीच है। ये 100 जिले तीसरी लहर को तेज करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं जिनपर नजर रखना जरूरी है। 


लापरवाही बिलकुल नहीं होनी चाहिए डॉक्टरों का अनुमान है कि तीसरी लहर सबसे अलग होगी क्योंकि वायरस को समझना अभी भी मुश्किल ही है। वायरस कब किसको व कैसे नुकसान पहुंचाए इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है। वहीं टीका लगवा चुके संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed