फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: There was less trust on vaccine effect, but giving better results

कोरोना वायरस: टीके के असर पर कम था भरोसा, लेकिन दे रहे बेहतर परिणाम

Thu, 19 Nov 2020 07:05 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: There was less trust on vaccine effect, but giving better results
कोवैक्सीन - प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना महामारी की लड़ाई में भारत सहित दुनिया के अन्य देश काफी हद तक आगे बढ़ चुके हैं। इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाने में टीका भूमिका निभा सकता है जिसकी खोज में ज्यादातर देश काफी सफल परिणाम तक पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने विज्ञान के योगदान को बताया ऐतिहासिक
वैज्ञानिकों को सबसे ज्यादा इस बात का है कि टीका खोजने के बाद उसकी प्रभाविता को लेकर भरोसा काफी कम था। बावजूद इसके मानव परीक्षणों में कोविड टीका बेहतर परिणाम दे रहे हैं। आईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी विशेषज्ञ बताते हैं कोरोना वायरस के टीके के असर को लेकर ही डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि कम से कम 50 फीसदी प्रभाविता मिलने पर ही टीका को वैश्विक स्तर पर अनुमति प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन


उस वक्त डब्ल्यूएचओ ने यहां तक कहा था कि टीका वायरस से 100 प्रतिशत राहत नहीं दे सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद जब पहला दूसरा और तीसरा परीक्षण पूरा हुआ तो ज्यादातर टीके की प्रभाविता 90 से 94 प्रतिशत तक मिल रही है। यानी जिन लोगों को टीका दिया गया उनमें 94 प्रतिशत तक एंटीबॉडी मिल रहे हैं। अमेरिकी कंपनी फाइजर अपनी टीके से 95 प्रतिशत, रूस की स्पूतनिक-5  से 92 प्रतिशत एंटीबॉडी मिलने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मॉडर्ना के टीके में 94.5 प्रतिशत एंटीबॉडी मिले
मॉडर्ना कंपनी के टीके में अब तक 94.5 फीसदी एंटीबॉडी मिले है। इस टीके को 20 डिग्री सेल्सियस पर सुरक्षित रखा जा सकता है। वहीं फाइजर कंपनी के टीके में 90 प्रतिशत से ज्यादा एंटीबॉडीज मिले हैं। यह टीका 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर सुरक्षित रखा जा सकता है। यह टीका अगले वर्ष की शुरुआत तक आ सकता है। हालांकि भारत के 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर सुरक्षित रखे जा सकेंगे और इनके जरिए लोगों में 90 प्रतिशत से अधिक एंटीबॉडी भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed