फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus: people shows gratitude towards worker fighting against covid19

लोगों ने जताया कर्मवीरों का आभार, ताली-थाली और घंटियों की आवाज से गूंज उठा भारत  

Sun, 22 Mar 2020 07:24 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 22 Mar 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
corona virus: people shows gratitude towards worker fighting against covid19
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

पूरे देश में लोगों ने रविवार शाम को घंटी, थाली और ताली बजाकर चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया जो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं। हर तरफ ताली, थाली, घंटी और शंख की आवाज गूंज रही थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इसके जरिए आवश्यक कार्यों में लगे लोगों के प्रति अपना आभार जताया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम ने किया ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ के आह्वान का समर्थन करते हुए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए पांच बजते ही देशभर के लोग अपनी बालकनी, लॉन और छतों पर बाहर निकल आए और तालियों की गड़गड़ाहट से आकाश गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी वे ठीक पांच बजे अपने घरों के बाहर ताली, थाली या शंख बजाकर कोरोना के प्रकोप के बीच आवश्यक सेवाओं में लगे डॉक्टरों, सुरक्षाकर्मियों, सफाईकर्मियों, मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों के प्रति आभार जताएं। आज लोगों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि खास लोगों से लेकर आमजनों ने कैसे कर्मवीरों के प्रति आभार जताया। 

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार ने वायरस से लड़ रहे योद्धाओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया।   

 

  • पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी थाली बजाकर कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे योद्धाओं के प्रति आभार जताया।   

 

 

  • दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।   
 
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी थाली बजाकर 'योद्धाओं' का अभार जताया। 
 
  • ये दृश्य है नोएडा का जहां लोगों ने घरों के बाहर ताली और थाली बजाई। 
 
  • उत्तराखंड के देहरादून का दृश्य 
  • सिंगापुर में रह रहे भारतीयों ने भी 5 बजे ताली-थाली बजाकर भारत में कर्मवीरों का आभार जताया। 
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी जताया कोरोना से जंग लड़ रहे योद्धाओं का आभार। 
 
  • ओडिशा के सीएम ने भी थाली बजाकर आभार जताया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed