फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Virus latest News These Events postponed due to COVID 19 in world

आईफा ही नहीं, कोरोनावायरस के कारण टले देश-दुनिया के ये बड़े समारोह

Mon, 09 Mar 2020 10:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Mar 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus latest News These Events postponed due to COVID 19 in world
China CoronaVirus - फोटो : Social Media

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाला आईफा अवार्ड समारोह को टाल दिया गया है। अभी तक इसके आयोजन की अगली तिथि को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि कोरोनावायरस के कारण राजनीति, खेल, तकनीकी से संबंधित देश और दुनिया में बहुत से अन्य कार्यक्रमों को भी अग्रिम सूचना तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। यहां देखें लिस्ट: 

विज्ञापन


बांग्लादेश ने मुजीब वर्ष का उद्घाटन समारोह टाला

बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आने के बाद देश के संस्थापक शेख मुजीब-उर-रहमान की 100वीं जयंती पर होने वाले शताब्दी समारोह को टालने का फैसला किया है। साल भर चलने वाले जश्न का आगाज़ 17 मार्च को ढाका के नेशनल परेड ग्राउंड से होना था और इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न विदेशी शख्सियतों के हिस्सा लेने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


अमेरिका में फिल्म और संगीत का बड़ा कार्यक्रम रद्द
अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच टेक्सास के ऑस्टिन शहर के अधिकारियों ने फिल्म और संगीत से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। साउथ बाय साउथवेस्ट नाम के इस कार्यक्रम में दुनियाभर से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। ऑस्टिन के मेयर स्टीव एडलर ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि वह शहर में स्थानीय आपदा घोषित कर रहे हैं और कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश भी जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ का रेजिंग डे समारोह टला
कोरोनावायरस के मद्देनजर सभी केंद्रीय बलों ने होली मिलन समारोह रद्द कर दिया है। सीआईएसएफ ने भी अगले हफ्ते होने वाले रेजिंग डे समारोह को भी टाल दिया है। 

पीएम मोदी का बेल्जियम दौरा टला
कोरोना वायरस के खतरे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेल्जियम दौरा टल गया है। बता दें कि पीएम मोदी को ब्रसेल्स में भारत-यूरोपियन यूनियन सम्मेलन में हिस्सा लेना था।



चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जापान यात्रा टली
कोरोनावायरस प्रकोप के चलते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जापान की प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा टाल दी गई है। जापानी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति शी की जापान यात्रा दोनों के लिए सुविधाजनक समय पर होगी।

पीएम मोदी और भाजपा ने टाला होली मिलन समारोह
पीएम मोदी ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए होली मिलन समारोह को टाल दिया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सभी राज्यों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर होली मिलन समारोह स्थगित करने की अपील की है।

2023 विश्व कप क्वालीफायर टला, T-20 प्रीमियर लीग भी स्थगित
कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप 2023 चैलेंज लीग-ए (क्वालिफायर टूर्नामेंट) टाल दिया है। साथ ही साथ नेपाल में होने वाली एवरेस्ट प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट भी स्थगित करना पड़ा।

कोरोनावायरस के कारण पेरिस मैराथन 18 अक्तूबर तक स्थगित
कोरोनावायरस के कारण पेरिस मैराथन को 18 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया गया है। पहले यह मैराथन पांच अप्रैल को होनी थी और इसके लिए 60 हजार धावक पंजीकरण करा चुके थे।

जेम्स बॉन्ड की 'नो टाइम टू डाय' की रिलीज डेट टली
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जेम्स बॉन्ड की अगली कड़ी नो टाइम टू डाय के रिलीज डेट को सात महीनों के लिए टाल दिया गया है। अब इस फिल्म के नंवबर 2020 तक रिलीज होने की उम्मीद है।

गूगल का साल का सबसे बड़ा सालाना इवेंट रद्द
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए गूगल ने अपना सालाना I/O इवेंट भी कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया। इसका आयोजन 12-14 मई के बीच कैलिफोर्निया में होना था।

फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट के बड़े इवेंट रद्द
कोरोना के कारण फेसबुक ने अपनी F8 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने वाशिंगटन में होने वाली एमवीपी समिट को रद्द कर दिया है। इसका आयोजन 15-20 मार्च को होना था। 

शाओमी ने भारत में रद्द किया लॉन्च इवेंट
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपने प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। बता दें कि शाओमी मार्च में नई रेडमी नोट सीरीज लॉन्च करने वाली थी। 


मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन हुआ रद्द
कोरोनावायरस के कारण दुनिया के सबसे बड़े फोन शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 को भी रद्द कर दिया गया है। इसका आयोजन 24-27 फरवरी को बार्सिलोना में होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed