फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona virus antibody may lasts for 50 days says study conducted by JJ group of hospitals

कोरोना के किसी मरीज में सिर्फ 50 दिन तक ही रह सकती है एंटीबॉडी- शोध

Fri, 28 Aug 2020 10:30 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 28 Aug 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
corona virus antibody may lasts for 50 days says study conducted by JJ group of hospitals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने अपने यहां कोरोना के संक्रमित मरीजों को लेकर एक शोध जारी किया है। शोध का मानना है कि किसी मरीज के शरीर में एंटीबॉडी 50 दिन से ज्यादा नहीं रहती हैं। शोध के मुख्य लेखक डॉ निशांत कुमार का कहना है कि हमने जेजे, जीटी और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के 801 स्वास्थ्य कर्मियों का अध्ययन किया, जिसमें 28 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।

विज्ञापन



इन 801 स्वास्थ्य कर्मियों का आरटी-पीसीआर की मदद से कोरोना का टेस्ट किया गया, जिसमें 28 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जून में जब इन स्वास्थ्य कर्मियों का सीरो-सर्वे किया गया तो इन 28 मरीजों के शरीर में एंटीबॉडी नहीं मिली। ये सूचना शोध के प्री-प्रिंट के मुताबिक है, सितंबर में इसे इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्यूनिटी मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ में छापा जाएगा।
विज्ञापन


डॉ कुमार ने बताया कि इसके अलावा जेजे अस्पताल सीरो सर्वे में तीन हफ्ते और पांच हफ्ते पहले 34 और मरीज कोविड-19 से संक्रमित निकले। तीन हफ्ते वाले समूह में 90 फीसदी मरीजों में एंटीबॉडी थी और पांच हफ्ते वाले समूह में 38.5 फीसदी मरीजों में एंटीबॉडी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटीबॉडी पर चर्चा इसलिए जरूरी है क्योंकि किसी मरीज के शरीर में एंटीबॉडी होने से उसे दोबारा कोरोना वायरस नहीं हो पाता है लेकिन हांगकांग में एक शख्स को दोबारा कोरोना वायरस होने से स्वास्थ्य महकमों में हड़कंप मच गया है। इसी शोध का एक और विश्लेषण दिखाता है कि एंटीबॉडी जल्द ही गल जाती है।

डॉ कुमार कहते हैं कि इन विश्लेषणों के आधार पर वैक्सीन रणनीतियों पर दोबारा काम करने की जरुरत है। इस शोध की रिसर्च टीम कहती है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को वैक्सीन की एक डोज के बजाय ज्यादा डोज देनी चाहिए। भारत के पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन के महामारीविद गिरीधर आर बाबू का कहना है कि जेजे अस्पताल में 28 कोरोना मरीजों एसिम्प्टोमैटिक थे या उनमें कोरोना के लक्षण थे।

विश्व में हुए अन्य शोध बताते हैं कि जो कोरोना मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं, उनमें गंभीर कोरोना मरीजों या सिम्प्टोमैटिक मरीजों की तुलना में कम एंटीबॉडी बनती हैं। जो मरीज लंबे समय से सिम्प्टोमैटिक कोरोना का शिकार रहे उनके शरीर में तीन से चार महीने के लिए एंटीबॉडी बनी रहती हैं।

मुंबई के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि अभी भी कोविड-19 संक्रमण के लिए इम्यूनिटी की प्रणाली पर कई तरह के शोध जारी हैं। उन्होंने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि ये इम्यूनोग्लोबिन जी नहीं है। इम्यूनोग्लोबिन जी सबसे ज्यादा पाई जाने वाली एंटीबॉडी होती है। 

डॉक्टर का मानना है कि शरीर में पैदा होने वाली ये एंटीबॉडी या तो टी सेल्स हैं या न्यूट्रालाइजिंग एंटीबॉडी है कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनाने में काम करता है। बीएमसी एक डॉक्टर का कहना है कि एंटीबॉडी को लेकर किए जा रहे शोध की प्रणाली उचित नहीं है।


डॉक्टर का कहना है कि हमें सीरियल सीरो-सर्वे करने की जरुरत है। डॉक्टर ने कहा कि एक अवधि के लिए एक ही मरीज में एंटीबॉडी का स्तर देखा जाए ताकि ये पता लगाया जा सके कि किस दौरान एंटीबॉडी गल रही है या कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed