{"_id":"5f2df1b650196f59022800b4","slug":"corona-vaccine-will-be-available-cost-about-225-rupees-in-many-countries-including-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत समेत कई देशों में 225 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत समेत कई देशों में 225 रुपये में लगेगा कोरोना का टीका
Sat, 08 Aug 2020 06:58 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिलने के बाद पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में वैक्सीन के उत्पादन और वितरण की तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, इंस्टीट्यूट भारत में इस वैक्सीन को 225 रुपये (तीन अमेरिकी डॉलर) में बेचेगी। इंस्टीट्यूट ने इसके लिए वैक्सीन अलाइंस गवि और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ काम शुरू कर दिया है। एसआईआई का लक्ष्य भारत समेत कम आय वाले देशों में करीब दस करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति करना है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि ऑक्सफोर्ड और नोवावैक्स की वैक्सीन का उत्पादन रिस्क लेकर हो रहा है। उम्मीद है कि वैक्सीन सफल होंगी और डब्ल्यूएचओ के मानकों पर खरी उतरेगी तो इसकी जल्दी से आपूर्ति संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने करीब 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद देने का वादा किया है।