फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccine: Vaccine available for one thousand rupees at 50 percent centers

Corona vaccine: 50 फीसदी केंद्रों पर एक हजार रुपये में मिल रही वैक्सीन

Fri, 04 Jun 2021 06:02 AM IST
Amit Mandal परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Fri, 04 Jun 2021 06:02 AM IST
सार

  • करीब 30 फीसदी केंद्रों पर कीमत 1200 से 1400 रुपये तक
  • 7 केंद्रों पर तो डेढ़ हजार से भी ज्यादा महंगी वैक्सीन की एक खुराक
  • नौ राज्यों के 20 केंद्र पर वैक्सीन सबसे महंगी

विज्ञापन
Corona vaccine: Vaccine available for one thousand rupees at 50 percent centers
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने जहां निजी क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण से जुड़ी व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं देश के इन निजी अस्पतालों में एक ही तरह के वैक्सीन की अलग-अलग कीमतें भी सामने आई हैं। हर अस्पताल न सिर्फ अपने अनुसार वैक्सीन की कीमत तय कर रहा है बल्कि उस पर सेवा शुल्क इत्यादि भी अपने ही मुताबिक जनता से वसूल रहा है। गंभीर बात यह है कि एक मई से पहले तक इन्हीं अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए सेवा शुल्क केवल 100 रुपये प्रति खुराक देना पड़ता था लेकिन अब यह राशि बढ़कर तीन गुना तक हो गई है। ज्यादातर अस्पतालों में वैक्सीन लगाने के लिए सेवा शुल्क कम से कम 250 से 300 रुपये लिया जा रहा है।

विज्ञापन


कोविन वेबसाइट पर मौजूद देश के 455 प्राइवेट केंद्रों को लेकर जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो हकीकत चौंकाने वाली सामने आई। वेबसाइट पर जाकर राज्य और जिला वार जब निजी केंद्रों की सूची निकाली गई तो वहां प्रति खुराक वैक्सीन की कीमत भी लिखी हुई थी। जांच में पता चला कि देश के करीब 50 फीसदी केंद्रों पर कोविशील्ड की एक खुराक कम से कम एक हजार रुपये में दी जा रही है। वहीं 30 फीसदी केंद्रों पर कीमत 1200 से 1400 रुपये के बीच मिली। 
विज्ञापन


नौ राज्यों के 20 केंद्र पर वैक्सीन सबसे महंगी
इतना ही नहीं दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित नौ राज्यों में 20 निजी केंद्र ऐसे भी मिले जहां पूरे देश की तुलना में सबसे महंगी वैक्सीन दी जा रही है। इसमें शीर्ष पर एक नई दिल्ली स्थित ईस्ट वेस्ट मेडिकल सेंटर है जहां कोविशील्ड की प्रति खुराक 1800 रुपये में दी जा रही है जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कहना है कि उनके यहां से निजी अस्पतालों को एक वैक्सीन 600 रुपये प्रति खुराक में दी जा रही है। इस पर पांच फीसदी जीएसटी शुल्क अलग से है। बहरहाल कोविन वेबसाइट पर मौजूद जानकारी से साफ जाहिर है कि देश के प्राइवेट स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ही वैक्सीन की अलग-अलग कीमतें हैं जिन्हें जनता को चुकाना पड़ रहा है क्योंकि राज्य सरकारों के पास वैक्सीन पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने 50 फीसदी केंद्र और 25 फीसदी वैक्सीन राज्य सरकार को दी जा रही है। निजी अस्पतालों के पास केवल 25 फीसदी वैक्सीन आ रही है। ऐसे में अगर देखा जाए तो सरकार के पास 75 फीसदी वैक्सीन है। फिर निजी अस्पतालों के पास ज्यादा वैक्सीन कैसे हो सकती है? सेवा शुल्क और प्रति खुराक कीमत को लेकर सरकार को कुछ तय किया नहीं है। कुछ ऐसे भी अस्पताल हैं जो उसी दाम (650 रुपये) में कोविशील्ड दे रहे हैं जितने में उन्हें सीरम या भारत बायोटेक कंपनी ने दी है। - डॉ. गिरधर ज्ञानी, महानिदेशक, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स 


देश एक, वैक्सीन की कीमत अनेक

निजी केंद्र                      कीमत प्रति खुराक
255                                 800-1000
131                                 1200-1400
21                                   600-800
20                                   600 से कम
15                                 1000-1200
07                               1400 से भी अधिक
                                   (कीमत रुपये में)

ये हैं देश के पांच सबसे महंगे केंद्र

केंद्र का नाम                        राज्य                   वैक्सीन              (कीमत रुपये में)
ईस्ट वेस्ट मेडिकल सेंटर        दिल्ली                कोविशील्ड               1800
केयर मैक्स अस्पताल            पंजाब                 कोवाक्सिन               1500
मातुल्य वूमेन्स अस्पताल        गुजरात               कोवाक्सिन                1500
मेडिकवर अस्पताल             तेलंगाना               कोवाक्सिन                1500
मूलचंद अस्पताल                 दिल्ली                 कोवाक्सिन                1450

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed