{"_id":"600a21888ebc3e33ae54953a","slug":"corona-vaccine-temporary-certificate-will-be-equipped-with-qr-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: क्यूआर कोड से लैस होगा कोरोना टीका का अस्थायी प्रमाण पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine: क्यूआर कोड से लैस होगा कोरोना टीका का अस्थायी प्रमाण पत्र
Fri, 22 Jan 2021 06:59 AM IST
Kuldeep Singh
परिक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परिक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:59 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए पहली डोज के बाद अस्थायी प्रमाण पत्र का नियम लागू करने के एक दिन बाद गुरुवार को देश भर के 8 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों तक पहुंच चुका है। को-विन वेबसाइट के जरिए इस प्रमाण पत्र को भेजा गया है। जो पूरी तरह से क्यू आर कोड से लैस है।
विज्ञापन
अंतरिम सर्टिफिकेट देना शुरू
इस प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो और कोरोना वायरस के लिए दिया गया। उनका मूल मंत्र 'दवाई भी और कड़ाई भी' है। क्यूआर कोड वाले इस प्रमाण पत्र को 28 दिन के लिए अनिवार्य किया गया है। इसके बाद दूसरी डोज देने के बाद इसकी जगह दूसरा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जिसमें लाभार्थी का फोटो भी होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते 20 जनवरी तक देश में से अधिक कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। बीते बुधवार को ही अस्थाई प्रमाण पत्र जारी करने का फैसला लिया गया था जिसके बाद को-विन वेबसाइट के जरिए सभी लोगों के फोन पर अस्थाई प्रमाण पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
टीका लगने के बाद अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो उसे कहां संपर्क करना है। इसके बारे में भी लिखा गया है। अस्थायी प्रमाण पत्र में टीका लाभार्थी के पहचान पत्र की जानकारी, टीका लगाने वाले डॉक्टर और केंद्र के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रमाण पत्र के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जा सके।
जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखने का प्रयास
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ मनोहर अदनानी ने बताया कि अभी तक दो डोज लगने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी करने की योजना थी, लेकिन पिछले कुछ दिन के टीकाकरण से अनुभव मिला है कि अस्थायी प्रमाण पत्र देना भी जरूरी है। इसीलिए यह सेवा शुरू की गई है। क्यूआर कोड के जरिए लाभार्थी की सभी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखने का प्रयास किया गया है।
पार्टी विवरणिका जैसा लग रहा अस्थायी प्रमाण पत्र
टीके के अस्थायी प्रमाण पत्र को हासिल करने वाले कई स्वास्थ्य कर्मियों ने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट भी किया। इसके बाद तमाम तरह की टिप्पणियां भी आने लगी स्थायी प्रमाण पत्र पर नीचे की ओर पीएम के फोटो को लेकर इसे टीकाकरण का स्थायी प्रमाण पत्र कम बल्कि राजनीतिक पार्टी की विवरणिका जैसा ज्यादा प्रतीत होने की चर्चाएं होने लगीं। जबकि इससे पहले दो डोज लेने के बाद जो प्रमाण पत्र देने का तय हुआ था उसमें पीएम मोदी का फोटो नहीं था।