फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine has nothing to do with heart attack ICMR said 1.79 crore people died of heart attack in 2019

Corona: वैक्सीन का दिल के दौरे से कोई संबंध नहीं, ICMR ने कहा- 2019 में 1.79 करोड़ लोगों की हार्टअटैक से मौत

Tue, 11 Jul 2023 05:32 AM IST
जलज मिश्रा परीक्षित निर्भय
परीक्षित निर्भय Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 05:32 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महामारी की शुरुआत 2020 से हुई है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े देखे तो 2019 में 1.79 करोड़ लोगों की मौत कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से हुईं, जो वैश्विक मौतों का करीब 32 फीसदी है। इनमें से 85% मौतें दिल का दौरा और स्ट्रोक के कारण हुईं।

विज्ञापन
Corona Vaccine has nothing to do with heart attack ICMR said 1.79 crore people died of heart attack in 2019
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोरोना संक्रमण से दिल की धमनियों में ब्लॉकेज हो सकता है, लेकिन कोरोना रोधी टीका लेने से दिल का दौरा पड़ने की बात सरासर गलत है। यह दावा नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अध्ययन के बाद किया है।पहली समीक्षा रिपोर्ट की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। इनके पीछे कोरोना टीकाकरण को जिम्मेदार माना जा रहा है। लेकिन, आईसीएमआर की अप्रकाशित प्रारंभिक रिपोर्ट में टीकाकरण से हार्ट अटैक आने का कोई संबंध नहीं मिला। 

विज्ञापन

चर्चाओं पर भरोसा न करें
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि यह बात चार अलग-अलग चरणों में जुटाए तथ्यों के जरिये साबित हुई है। टीकाकरण, लॉन्ग कोविड और मृतक मरीज की गंभीरता संबंधी सभी दस्तावेजों से तथ्य जुटाए गए हैं। आईसीएमआर के पूर्व संक्रामक रोग विभागाध्यक्ष और इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के संपादक डॉ. समीरन पांडा ने अध्ययन के प्रकाशन से पूर्व कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिक और उनके तथ्यों पर हमें भरोसा रखना चाहिए। टीकाकरण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं या फिर चर्चाओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में भी सीधा संबंध नहीं मिला
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम में भी सीधा संबंध नहीं मिला है। इससे ज्यादा जानकारी देने से उन्होंने इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

220.67 करोड़ लोगों का हो चुका टीकाकरण
कोविन वेबसाइट के अनुसार, भारत में जनवरी 2021 से अब तक 220.67 करोड़ टीकाकरण हुआ है। इसमें पहली खुराक 102.74 करोड़ लोगों ने ली है जबकि उनमें से 95.19 लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी हासिल की है। इसके अलावा 22.73 लाख लोग छह महीने पूरे होने के बाद तीसरी यानी एहतियाती खुराक भी ले चुके हैं।

महामारी से पहले 2019 में 1.79 करोड़ थे दिल के मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महामारी की शुरुआत 2020 से हुई है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े देखे तो 2019 में 1.79 करोड़ लोगों की मौत कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से हुईं, जो वैश्विक मौतों का करीब 32 फीसदी है। इनमें से 85% मौतें दिल का दौरा और स्ट्रोक के कारण हुईं। सीवीडी से होने वाली तीन चौथाई से अधिक मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed