फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine: All Obstacles Ended, Vaccination Will Start With Three Vaccines

कोरोना वैक्सीन: सभी अड़चनें खत्म, तीन टीकों के साथ शुरू होगा टीकाकरण

Tue, 24 Nov 2020 07:33 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 24 Nov 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine: All Obstacles Ended, Vaccination Will Start With Three Vaccines
कोविड-19 की वैक्सीन - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना से निजात की दिशा में भारत एक कदम और आगे बढ़ गया है। अमर उजाला को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस के टीके को लेकर लगभग सभी अड़चनें खत्म हो चुकी हैं। कम तापमान की वजह से अब नए कोल्डचैन की आवश्यकता नहीं है। भारत अगले वर्ष तीन अलग-अलग टीकों के साथ कोविड-19 का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा वयस्क टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करेगा।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्र सरकार के तमाम विशेषज्ञों के साथ टीकाकरण को लेकर हुई बैठक में रणनीति को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय टास्क फोर्स के शीर्ष अधिकारियों के अलावा दवा कंपनी के सीईओ भी मौजूद थे। बैठक में लिए गए फैसलों को देर शाम तक पीएम भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को देश के मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


इसमें सबसे अहम है कि राज्यों को टीका की खरीद नहीं करनी है और केंद्र की ओर से समानता का अधिकार रखते हुए सभी राज्यों को बराबर संख्या में रोज उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में आवश्यक लोगों की संख्या अधिक होने के चलते वहां की सरकारों से बेहतर रणनीति पर काम करने की सलाह भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रणनीति में नहीं हुआ बदलाव
एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि टीके को लेकर भारत शुरुआत से जिस रणनीति को लेकर चल रहा था, उसमें अब बदलाव नहीं किया जाएगा। अब जब एस्ट्रेजेनेका के परिणाम संतोषजनक सामने आ चुके हैं और भारत बायोटेक का अंतिम परीक्षण भी जा रही है। ऐसे में सरकार इन दो कंपनियों के टीके को लेकर आगे बढ़ेगी।

इस बीच रूस या फिर जेनेवा एवं जायडस कैडिला का टीका आने पर उसे भी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय टास्क फोर्स के एक सदस्य ने पुरानी रणनीति को ही बेहतर मानते हुए कहा कि फाइजर और मॉडर्ना के टीके काफी कम तापमान पर सुरक्षित रहते हैं। लेकिन एस्ट्रेजेनेका और भारत बायोटेक के लिए हमें अलग से कोल्डचैन पर काम नहीं करना होगा। इसके अलावा टीका लगाने के लिए सीरिंज का उत्पादन भी जोरों पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed