फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination: now a record of 50 million vaccinations only in 21 days

कोरोना टीकाकरण: भारत ने अब 21 दिन में 50 लाख टीकाकरण का बनाया रिकॉर्ड

Sat, 06 Feb 2021 04:23 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 04:23 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination: now a record of 50 million vaccinations only in 21 days
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

कोरोना टीकाकरण को लेकर भारत में हर दिन नए कामयाबी के रिकॉर्ड बन रहे हैं। हाल ही में 18 दिन के अंदर 40 लाख लोगों को टीका देने के बाद अब देश ने 21 दिन में 50 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को पहली खुराक देने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


दुनिया में सबसे कम दिन में टीकाकरण में मिली है कामयाबी
शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने बताया कि देश में अब तक 52,90,474 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को एक दिन में 1,04,781 लोगों को टीका लगा है। अमेरिका में 24, यूके में 43 और इजरायल में 45 दिन में 50 लाख लोगों को पहली खुराक दी गई। अब तक भारत से अधिक टीकाकरण इन्हीं तीन देशों में हुआ है।
विज्ञापन


टीका लगने के बाद अब तक 27 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है लेकिन एक से दो दिन में सभी को डिस्चॉर्ज भी कर दिया। फिलहाल अस्पतालों में भर्ती कराने की दर 0.0005 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले एक दिन में एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टीका लगने के बाद अब तक 22 लोगों की मौत हुई है लेकिन किसी की भी मौत टीका की वजह से नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में 77 वर्षीय व्यक्ति की टीका लगने के बाद मौत हुई है लेकिन इसकी वजह अनियंत्रित मधुमेह पाया गया है। टीका लगने से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed