फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination completed for 80 percent of country adult population and two crore adolescents in age group of 15 to 18 years

यूपी में रात्रि कर्फ्यू खत्म : देश की 80 फीसदी वयस्क आबादी, दो करोड़ किशोरों का टीकाकरण पूरा

Sun, 20 Feb 2022 04:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Feb 2022 04:32 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को ट्वीट कर बताया, पीएम मोदी के सबका प्रयास मंत्र के साथ देश सौ फीसदी टीकाकरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अब तक कुल 175.03 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Corona Vaccination completed for 80 percent of country adult population and two crore adolescents in age group of 15 to 18 years
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की 80 फीसदी वयस्क आबादी और 15 से 18 वर्ष तक के दो करोड़ किशोरों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। इन्हें कोरोना टीका की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। वहीं देश की  96.5 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक लग चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को ट्वीट कर बताया, पीएम मोदी के सबका प्रयास मंत्र के साथ देश सौ फीसदी टीकाकरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अब तक कुल 175.03 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते 24 घंटों में 36,28,578 खुराकें लगाई गईं। इसके साथ ही देश का कुल टीकाकरण 175,03,86,834 पहुंच गया। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 22270 नए मरीज मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मरीज मिले हैं। वहीं 325 की मौत हुई। देश के सक्रिय मामले 2,53,739 हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमण 4,28,02,505 हो गया और महामारी से मरने वालों की संख्या 5,11,230 हो गई। लगातार 13वें दिन नए मामले एक लाख से कम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में रात्रि कर्फ्यू खत्म
कोरोना के मामले घटने के साथ ही यूपी सरकार ने रात्रि कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि शनिवार से ही रात्रि कर्फ्यू की पाबंदी खत्म की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed