{"_id":"612849358ebc3e7a26047fbb","slug":"corona-vaccination-children-can-be-vaccinated-in-the-first-week-of-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण : अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में लगाया जा सकता बच्चों को टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीकाकरण : अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में लगाया जा सकता बच्चों को टीका
Fri, 27 Aug 2021 07:38 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:38 AM IST
सार
- टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समिति की ओर से सिफारिशें तैयार की जा रही हैं
- स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अक्तूबर माह की शुरुआत में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में उपलब्ध हो सकती है। यह वैक्सीन 12 साल से ज्यादा के बच्चों को भी दी जा सकती है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अक्तूबर माह की शुरुआत में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समिति की ओर से सिफारिशें तैयार की जा रही हैं। इन सिफारिशों के आधार पर ही आगे तय होगा कि बच्चों के टीकाकरण को किस तरह से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश में अब वैक्सीन की किल्लत नहीं है। बीते तीन से चार सप्ताह से राज्यों को समय पर वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। यही वजह है कि देश में टीकाकरण तेजी से 60 करोड़ पार हो चुका है।
विज्ञापन