{"_id":"6238aaa4b3fce5293f3514d3","slug":"corona-vaccination-booster-dose-of-corona-vaccine-can-be-imposed-on-all-adults-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जल्द ही सभी वयस्कों को लगेगी बूस्टर डोज, सरकार कर रही विचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: जल्द ही सभी वयस्कों को लगेगी बूस्टर डोज, सरकार कर रही विचार
Mon, 21 Mar 2022 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:29 PM IST
सार
चीन सहित कई अन्य देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सरकार सभी वयस्कों को बूस्टर डोज देने पर विचार कर रही है। सरकार के निर्णय के बाद जल्द ही बूस्टर डोज लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Social media
विस्तार
अब देश में कोरोना के मामले भी ना के बराबर ही रह गए हैं। कोरोना के खिलाफ भारत मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है।ऐसे में सरकार देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सभी वयस्कों को बूस्टर डोज देने की तैयारी में है। चीन सहित कई अन्य देशों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सरकार सभी वयस्कों को बूस्टर डोज देने पर विचार कर रही है। सरकार के निर्णय के बाद जल्द ही बूस्टर डोज लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरोना की दूसरी डोज लगने के नौ महीने से लेकर 39 हफ्ते पूरे होने के बाद ही बूस्टर डोज लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
भारत में कम हो रहे मरीज
एक तरफ चीन के साथ पूरे यूरोप में कोरोना फिर से दस्तक दे रहा है तो भारत में यह वायरस दम तोड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यहां सिर्फ 1549 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 1761 मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह मौतों की संख्या में भी बड़ी गिरावट हुई है। 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 दर्ज की गई है, जो रविवार को 127 थी।
विज्ञापन
वर्तमान में देश में स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही है। पहले 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों को ही सतर्कता डोज लगाई जा रही थी। बाद में गंभीर रोग की शर्त को हटा लिया गया था। इसके साथ ही 12 से 14 साल के बच्चों को भी वैक्सिनेशन अभियान में शामिल किया जा चुका है, उन्हें भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान
देश में वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद भारत में 2021 में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया। फिर मई 2021 में 18 साल और उससे ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को कोरोनी वैक्सीन लगाने की अनुमति दी थी।
सरकार ने ओमिक्रोन को लेकर किया सतर्क
सरकार ने कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर आगाह किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि ओमिक्रोन को लेकर हमें अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना प्रबंधन के मामले में दुनिया के सभी देशों से 23 गुना बेहतर प्रबंधन करने में सफल रहा है। हमने तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया साथ ही दुनिया के 99 देशों को टीके उपलब्ध कराए। अभी तक भारत में कोरोना वाक्सीन की 1.81 अरब खुराकें लगाई जा चुकी हैं।