फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Update Maharashtra has most active patients in the country Punjab at number two All Covid19 Outbreak

Corona Update: देश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज महाराष्ट्र में, दूसरे नंबर पर पंजाब, लेकिन डरने की कोई बात नहीं

Tue, 09 Aug 2022 09:12 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:12 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कोविड को कंट्रोल करने वाली एडवाइजरी कमिटी के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा कहते हैं कि पूरे देश में कोविड के मामलों का प्रतिशत कम हो रहा है। इसलिए कोविड को लेकर बिलकुल घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Corona Update Maharashtra has most active patients in the country Punjab at number two All Covid19 Outbreak
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूरे देश में इस वक्त कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले महाराष्ट्र में है।  दूसरे नंबर पर सक्रिय मामलों की संख्या पंजाब में है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की राजधानी में बढ़ते हुए मामलों के साथ साथ सक्रिय मामलों की देखरेख के लिए एक्सपर्ट कमेटी को पूरी रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को सौंपने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कोविड को कंट्रोल करने वाली एडवाइजरी कमिटी के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा कहते हैं कि पूरे देश में कोविड के मामलों का प्रतिशत कम हो रहा है। इसलिए कोविड को लेकर बिलकुल घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उनका कहना है कि जहां-जहां जांच बढ़ाई जा रही है, वहां पर कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं कि उनकी एक्सपर्ट टीम इस वक्त जांच कर रही है कि कहीं मृतकों की संख्या तो ज्यादा नहीं बढ़ रही है। इसके अलावा एक्सपर्ट एडवाइजरी कमिटी इस बात पर भी नजर बनाए हुए हैं कि अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है या नहीं। डॉ. अरोड़ा कहते हैं कि इन दोनों मामलों में फिलहाल अभी तक ना तो कोई वृद्धि देखी है और ना ही किसी तरीके की अलार्मिंग स्टेज नजर आ रही है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में इस वक्त 11875 सक्रिय मामले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर पंजाब में सक्रिय मामले हैं। पंजाब में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11735 है। जबकि पूरे देश में तीसरे नंबर पर कर्नाटका में सक्रिय कोरोना के मरीज। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में 11355  सक्रिय मरीज हैं। देश में चौथे नंबर पर केरल में 11103 सक्रिय मरीज इस वक्त है। पूरे देश में पांचवें नंबर पर तमिलनाडु में 10261 मामले सक्रिय हैं। दिल्ली में इस वक्त 7349 सक्रिय मामले हैं।



डॉ. एनके अरोड़ा कहते हैं कि कोविड के मामलों को देखते हुए किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों सभी स्वास्थ्य सुविधाएं पर नजर रखने को कहा है। डॉक्टर अरोड़ा कहते हैं कि अभी तक के मामलों को देखते हुए फिलहाल डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed