फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Lockdown Shramik Special train left for Jharkhand with 1140 migrants Workers from Karnataka

#CoronaLockdown: कर्नाटक से 1140 प्रवासियों को लेकर झारखंड के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन

Sun, 10 May 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मंगलूरू
पीटीआई, मंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 May 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Corona Lockdown Shramik Special train left for Jharkhand with 1140 migrants Workers from Karnataka
झारखंड रवाना होने से पहले मंगलूरू रेलवे स्टेशन पर खड़े प्रवासी मजदूर - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार राज्य सरकारों की मदद से प्रवासियों को उनके घर भेज रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी कड़ी में कर्नाटक में फंसे 1140 प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन मंगलूरू रेलवे स्टेशन से झारखंड के बोकारो के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


दक्षिण कन्नड़ के सांसद नलिन कुमार कतील और विधायक वेदव्यास कामत शनिवार रात ट्रेन को रवाना करने के लिए रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। ट्रेन शनिवार रात 9.50 बजे मंगलूरू से बोकारो के लिए रवाना हुई। यात्रियों को ट्रेन में बैठाने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सामजिक दूरी का भी ख्याल रखा गया।
विज्ञापन


कामत ने कहा कि जिन कामगारों ने राज्य सरकार के सेवा सिंधू पोर्टल पर पंजीकरण कराया था उन्हें कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में रेलवे स्टेशन लाया गया। ट्रेन में सवार होने से पहले सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने स्टेशन पर श्रमिकों को खाने के पैकेट और पानी भी उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए मंगलूरू से जल्द तीन और ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बीच, दक्षिण कन्नड़ की उपायुक्त सिंधू पी रूपेश ने कहा कि सेवा सिंधू पोर्टल पर अपने नाम पंजीकृत कराने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए रेल सेवाएं का प्रबंध किया गया है।


उन्होंने कहा कि मजदूरों को सूचित किया जाएगा कि उनके गंतव्यों तक जाने वाली ट्रेनों का प्रबंध कब होगा और उन्हें बेवजह रेलवे स्टेशन पहुंचने की जरूरत नहीं है। अब तक करीब 20,000 श्रमिकों ने खुद को ऑनलाइन पंजीकृत कराया है जिनमें 5,000 झारखंड से, 3,000 उत्तर प्रदेश से और 4,000 बिहार से हैं। सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों ने घर भेजे जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां मध्य रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed