{"_id":"5ec0f7dd0a6f0f5c8440f665","slug":"corona-lockdown-around-1100-migrant-workers-from-puducherry-leave-for-bhopal-by-shramik-special-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Lockdown: पुदुचेरी से करीब 1100 प्रवासी श्रमिक विशेष ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Lockdown: पुदुचेरी से करीब 1100 प्रवासी श्रमिक विशेष ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना
Sun, 17 May 2020 02:07 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पुदुचेरी
पीटीआई, पुदुचेरी
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक विशेष ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रही है। इसी कड़ी में पुदुचेरी से पहली श्रमिक विशेष रेलगाड़ी कोरोना वायरस के चलते यहां फंसे 1,100 से अधिक प्रवासी मजदूरों को लेकर शनिवार देर रात भोपाल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, कल्याण मंत्री एम कंडासामी, जिलाधिकारी टी अरुण और विपक्षी अन्नाद्रमुक के विधायक ए अनबलगन ने देर रात करीब एक बजे यहां रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा लागू समन्वित योजना के तहत अपने गृह राज्यों को लौटने के इच्छुक पुदुचेरी के 813 श्रमिकों और कराइकल के 355 मजदूरों को उनके घर भेजा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों ने 1,168 श्रमिकों में से हर एक को भोजन, मास्क और पानी की बोतलों के पैकेट दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले, मजदूरों की यहां इंदिरा गांधी खेल परिसर में जांच की गई और उन्हें विशेष बसों में बिठाकर रेलवे स्टेशन ले जाया गया। नारायणसामी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रवासी कामगारों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का खर्च उठाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 14 लाख रुपये की राशि निर्धारित की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रेलगाड़ी चलाने के लिए उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि मैं केंद्र शासित प्रदेश से श्रमिकों की सुविधाजनक वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री और रेल विभाग का शुक्रिया करता हूं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करीब 5,000 प्रवासी श्रमिक यहां काम करते हैं और बचे हुए लोगों को वापस भेजने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है