फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in the country: from Andhra Pradesh to Manipur, know the state of five states

देश में कोरोना: आंध्र प्रदेश से लेकर मणिपुर तक, जानें पांच राज्यों का हाल

Tue, 02 Jun 2020 05:22 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Jun 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
Corona in the country: from Andhra Pradesh to Manipur, know the state of five states
रांची में एक शख्स की कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को आंध्र प्रदेश सचिवालय के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो ब्लॉक को सील कर दिया गया है। इन ब्लॉक में काम करने वाले कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा गया है। वहीं, आगंतुकों की सचिवालय परिसर में एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। सचिवालय के सभी पांचों ब्लॉक को सैनिटाइज किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, हैदराबाद में फंसे सचिवालय के कर्मचारियों को 27 मई को विशेष बसों से आंध्र प्रदेश लाया गया था। सचिवालय में कामकाज शुरू करने से पहले सभी का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लिहाजा सचिवालय के दो ब्लॉक को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्य में 105 नए मामलों की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 3,674 पहुंच गई है। कुरनूल जिले में दो लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब तक 64 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में 200 के करीब पहुंचा मरने वालों का आंकड़ा
राजस्थान में कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया, जयपुर में दो, जबकि बारन और बीकानेर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 198 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।

वहीं, बीते 24 घंटे में 149 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 8980 हो चुकी है। ताजा मामलों में सबसे ज्यादा 44 भरतपुर जिले में मिले हैं। जयपुर में 32, बारन में 27, पाली में 21, कोटा में 10, झालावाड़ में पांच, झुंझुनू में चार, सिरोही में तीन, दौसा में दो और टोंक में एक केस मिला है। वहीं, 5325 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।   

असम में 45 नए मरीज
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सोमवार को राज्य में कोरोना के 45 नए मरीजों की पुष्टि की। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1384 हो गई है। दरअसल लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद असम में कोरोना के मामलों तेजी आई है। शुक्रवार को 177 मामले मिले थे, जो एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा संख्या थी। रविवार रात तक राज्य में कुल 1,09,097 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

ओडिशा में दो हजार के पार मरीज 
ओडिशा में बीते 24 घंटों में 156 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2104 हो गई है, जो शनिवार तक 1948 थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 1,55,690 आरटी पीसीआर टेस्ट किए जा चुके हैं। 


मणिपुर में सात प्रवासी मजदूर पॉजिटिव 
हाल ही में मणिपुर लौटे सात प्रवासी मजदूरों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया, सेनापति जिले में चेन्नई से लौटा 17 वर्षीय लड़का और 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बिशुनपुर जिले में उत्तर प्रदेश से लौटे दो लोगों को संक्रमित पाया गया है। राज्य में अब तक कोरोना के 78 मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed