{"_id":"6049f4f48ebc3ed3f7129a39","slug":"corona-in-maharashtra-uddhav-said-strict-lockdown-will-be-imposed-in-some-parts-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र लॉकडाउन-2 की ओर : उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन से ज्यादा केस मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र लॉकडाउन-2 की ओर : उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन से ज्यादा केस मिले
Thu, 11 Mar 2021 04:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 11 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना एक बार पुन: कहर बरपाने लगा है। हालात लॉकडाउन-2 की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य में रूस, ब्रिटेन और जर्मनी से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। जर्मनी में 10 मार्च को 12,246, रूस में 9,079, ब्रिटेन में 5,926 और स्पेन में 6,672 मरीज मिले। इस लिहाज से ये सभी देश महाराष्ट्र से पीछे हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के कई हिस्सों में जल्द सख्त लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। नागपुर में 15 मार्च से इसकी घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में कोरोना को काबू में करने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा। गुरुवार को ठाकरे ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में हालात अभी नियंत्रण से बाहर नहीं हुए हैं।लेकिन हमें महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा, इस बारे में निर्णय जल्दी होगा। ठाकरे ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
बिना भय के टीके लगवाएं : उद्धव ठाकरे
कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने ट्वीट कर नागरिकों से अपील की कि वे बिना किसी भय या संकोच के टीके लगवाएं। कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी को भी शंका करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा- मैंने अभी टीका लगवाया है और आपके सामने खड़ा करता हूं, आपसे अपील करता हूं कि जो भी इसके पात्र हैं, वे अपने मन में कोई भ्रम न रखें और टीका लगवाएं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कहां-क्या पाबंदियां लागू
नागपुर में 15 से 21 मार्च तक 1 सप्ताह का लॉकडाउन लागू होगा।
जलगांव में गुरुवार रात 8 बजे से 15 मार्च की सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू।
अमरावती में पहले से 15 दिन का लॉकडाउन जारी
पुणे में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू।
औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू